{"_id":"582bf83a4f1c1b55368ff745","slug":"lucknow-girl-in-bank-queue-before-engagement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...और सगाई की तैयारियां छोड़ बैंक की लाइन में लगी ये दुल्हन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और सगाई की तैयारियां छोड़ बैंक की लाइन में लगी ये दुल्हन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Nov 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
लाइन में लगी खुशबू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी खुशबू की सगाई बुधवार को (आज) है। इससे एक दिन पहले उसे हाथों में मेहंदी रचानी चाहिए थी, लेकिन मंगलवार को सुबह से शाम तक वह हाथों में शादी का कार्ड लिए बैंक की कतार में खड़ी रही।
खुशबू ने बताया कि वह राजाजीपुरम में विजया बैंक की शाखा पर आठ बजे से लाइन में लगी थी। घंटों खड़े रहने के बाद जब उसका नंबर आया तो कैश ही खत्म हो गया।
इसके बाद वह आईसीआईसीआई बैंक पहुंची। यहां भी उसे लाइन में खड़े रहना पड़ा, यहां भी वही हुआ, कैश खत्म होने से उसे पैसा नहीं मिला। खुशबू ने बताया कि 24 नवंबर को बेंगलुरु में उसकी शादी है। सभी आयोजनों के लिए रुपयों की कमी है।

शादी के लिए जाना है बंगलुरू
बड़ी चिंता: कैसे होगी शादी
- फोटो : amar ujala
घर पर ताला लगाकर तीन और सदस्य अलग-अलग बैंकों में सुबह से ही लाइन में लगे थे, लेकिन किसी को भी रुपये नहीं मिल सके। अब सगाई की तैयारी कैसे होगी, यह खुद खुशबू नहीं जानती। उसके चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है।
कहती हैं कि केंद्र सरकार ने पूरे सप्ताह में केवल 24 हजार रुपये निकालने की छूट दी है, ऐसे में सभी प्रयास कर रहे हैं कि थोड़ा बहुत योगदान दे सकें। इसकी बड़ी वजह है कि सगाई के साथ साथ 10 से भी कम दिन में उन्हें विवाह के लिए बेंगलुरु जाना होगा। यदि हालात नहीं सुधरे तो जाना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।