फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow girl in bank queue before engagement

...और सगाई की तैयारियां छोड़ बैंक की लाइन में लगी ये दुल्हन

Thu, 17 Nov 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Nov 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
lucknow girl in bank queue before engagement
लाइन में लगी खुशबू - फोटो : amar ujala
लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी खुशबू की सगाई बुधवार को (आज) है। इससे एक दिन पहले उसे हाथों में मेहंदी रचानी चाहिए थी, लेकिन मंगलवार को सुबह से शाम तक वह हाथों में शादी का कार्ड लिए बैंक की कतार में खड़ी रही। 
विज्ञापन


खुशबू ने बताया कि वह राजाजीपुरम में विजया बैंक की शाखा पर आठ बजे से लाइन में लगी थी। घंटों खड़े रहने के बाद जब उसका नंबर आया तो कैश ही खत्म हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद वह आईसीआईसीआई बैंक पहुंची। यहां भी उसे लाइन में खड़े रहना पड़ा, यहां भी वही हुआ, कैश खत्म होने से उसे पैसा नहीं मिला। खुशबू ने बताया कि 24 नवंबर को बेंगलुरु में उसकी शादी है। सभी आयोजनों के लिए रुपयों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के ल‌िए जाना है बंगलुरू

lucknow girl in bank queue before engagement
बड़ी च‌िंता: कैसे होगी शादी - फोटो : amar ujala
घर पर ताला लगाकर तीन और सदस्य अलग-अलग बैंकों में सुबह से ही लाइन में लगे थे, लेकिन किसी को भी रुपये नहीं मिल सके। अब सगाई की तैयारी कैसे होगी, यह खुद खुशबू नहीं जानती। उसके चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है। 

कहती हैं कि केंद्र सरकार ने पूरे सप्ताह में केवल 24 हजार रुपये निकालने की छूट दी है, ऐसे में सभी प्रयास कर रहे हैं कि थोड़ा बहुत योगदान दे सकें। इसकी बड़ी वजह है कि सगाई के साथ साथ 10 से भी कम दिन में उन्हें विवाह के लिए बेंगलुरु जाना होगा। यदि हालात नहीं सुधरे तो जाना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed