फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow girl get second position in result

ISC 12th: शहर की बेटी देश भर में दूसरे नंबर पर

Sun, 18 May 2014 01:36 PM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 May 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
lucknow girl get second position in result

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईएससी 12 वीं के नतीजे शनिवार को घोषित हुए तो यूपी की दो बेटियों ने देश भर में दूसरा स्थान हासिल कर नाम रोशन किया।

विज्ञापन


राजधानी में सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) की गोमतीनगर शाखा की छात्रा श्रुति अग्रवाल और कानपुर की रोहणी चंद्रशेखर ने 99 प्रतिशत अंक पाकर देश भर में दूसरा स्थान और यूपी में पहला स्थान हासिल कर परचम लहराया है।
विज्ञापन


वहीं बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं और 95 प्रतिशत से अधिक नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या सैकड़ों में है।

इस बार 0.32 प्रतिशत कम स्टूडेंट पास हुए हैं लेकिन टॉपर्स के परसेंटेज में बढ़ोत्तरी हुई है। यानि इस बार मेधावियों ने बीते साल की तुलना ज्यादा नंबर बटोरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में कुल 23430 स्टूडेंट आईससी (12 वीं) में शामिल हुए और इसमें से 94.83 प्रतिशत स्टूडेंट सफल हुए। बीते साल पास 95.15 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे।

ऐसे में इस बार 0.32 प्रतिशत स्टूडेंट कम पास हुए। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा। उन्होंने बीते साल की तरह लड़कों को पिछाड़ा।

95.97 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं और 93.98 प्रतिशत लड़के पास हुए। इस बार भले ही पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या कम हुई हो लेकिन टॉपर्स के परसेंटेज में बढ़ोत्तरी हुई है।

पिछले साल यूपी के टॉपर रहे हर्ष के 98.50 प्रतिशत अंक थे। इस बार श्रुति अग्रवाल व रोहणी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

अगर 23430 स्टूडेंट्स में से स्पेशल कैटेगरी यानि एससी-एसटी और ओबीसी के स्टूडेंट्स के पास परसेंटेज पर नजर दौड़ाई जाए तो एससी कैटेगरी में कुल 968 स्टूडेंट शामिल हुए।


इसमें से 93.08 प्रतिशत पास हुए। वहीं एसटी कैटेगरी में 109 स्टूडेंट शामिल हुए और इसमें 93.58 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए वहीं ओबसी कैटेगरी के कुल 3664 स्टूडेंट इस परीक्षा में शामिल हुए और इसमें से 93.98 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed