फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow gangrape investigation under doubt

उलझती जा रही लखनऊ गैंगरेप की कहानी

Mon, 28 Jul 2014 09:42 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
lucknow gangrape investigation under doubt

मोहनलालगंज कांड में फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर वह कौन है, जिसे पुलिस शुरू से बचाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


तफ्तीश की कमान पुलिस के अनुभवी अफसर संभाले हुए थे, फिर भी वारदात का खुलासा जिस गैर पेशेवराना अंदाज में किया गया, उससे शक की सुई और गहरा रही है।

पुलिस इस वारदात में रामसेवक यादव के अकेले ही होने का दावा करती रही। माना जा रहा है कि इसी दावे की वजह से एडीजी सुतापा सान्याल पीछे हट गई थीं।

पुलिस के रिटायर्ड अफसर यह मानने को कतई तैयार नहीं कि इतने स्तरों पर पुलिस से चूक हो सकती है।

युवती के अंतिम संस्कार के बाद यू-टर्न

lucknow gangrape investigation under doubt

वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की बात सबसे पहले एडीजी सुतापा सान्याल ने कही थी, लेकिन महिला का अंतिम संस्कार होने ही पुलिस ने यू-टर्न ले लिया।

कई कड़ियों को जोड़े बगैर और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किए बिना वह इस नतीजे पर पहुंच गई कि महिला के साथ गैंगरेप या रेप नहीं हुआ है। खुलासे में इतनी हड़बड़ी थी कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को भी दरकिनार कर दिया गया।

मौका-ए-वारदात पर जिस तरीके से महिला के कपड़ों के चीथड़े मिले, घसीटने के निशान मिले, निजी अंगों पर चोटें मिलीं, उससे साफ था कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हैं।

खुद को बचाने के लिए महिला के संघर्ष के निशान भी साबित करते थे कि वारदात में कई लोग शामिल थे। पुलिस ने इन तमाम सवालों के जवाब किन वजहों से तलाशने की कोशिश नहीं की, इस पर पुलिस के रिटायर्ड अफसर भी सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड अफसर बोले, आखिर इतनी हड़बड़ी क्यों?

lucknow gangrape investigation under doubt

मामले पर पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह का कहना है कि ‘हड़बड़ी में पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराने के पीछे कोई रसूखदार या सत्ता से जुड़ा व्यक्ति तो नहीं? आखिर ऐसा कौन है जिसे बचाने के लिए पुलिस ने सभी साक्ष्यों को नजरअंदाज करते हुए नई कहानी गढ़ दी। यह सच सामने आना चाहिए।’

वहीं पूर्व डीजी बाबूलाल यादव का कहना है कि ‘जिस तरह महिला से रेप हुआ, उसे चोटें पहुंचाई गईं, खींचा गया, यह सब अकेले व्यक्ति का काम नहीं हो सकता है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी पुलिस की थ्योरी के खिलाफ हैं। जरूर पुलिस किसी को बचाने का प्रयास कर रही होगी, तभी कहानी गढ़ी गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed