फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Gang-raped by taking a disabled woman hostage, four arrested, auto drivers carried out the incident

दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार, ऑटो चालकों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 28 Sep 2021 09:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Sep 2021 09:59 AM IST
सार

बेटी ने बताया कि कृष्णानगर के आरती जूस कार्नर से उसे ऑटो चालक ने घर छोड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर बैठा लिया। रेलवे कालोनी में ले जाकर उसके साथ आठ लोगों ने दुष्कर्म किया। वारदात में एक महिला भी शामिल थी।

विज्ञापन
Lucknow: Gang-raped by taking a disabled woman hostage, four arrested, auto drivers carried out the incident
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आलमबाग में दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की संख्या नौ बताई जा रही है। वारदात को आरोपियों ने आलमबाग थानाक्षेत्र के बीजी रेलवे कालोनी में अंजाम दिया। विरोध करने पर महिला की जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य पांच की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कृष्णानगर इलाके में रहने वाली महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसके पिता रेलवे में हेड क्लर्क के पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि बेटी 23 सितंबर की शाम घर से निकली थी। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब 9.30 बजे कृष्णानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रात भर बेटी की तलाश करते रहें। अगले दिन 24 सितंबर की सुबह आलमबाग थाने से कॉल आई की उनकी बेटी वहां मौजूद है। थाने पहुंचे तो बेटी की हालत देखकर बदहवाश हो गये। बेटी के पकड़े अस्त-व्यस्त और फटे हुए थे। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
विज्ञापन


बहलाकर ले गए रेलवे कालोनी में
बेटी ने बताया कि कृष्णानगर के आरती जूस कार्नर से उसे ऑटो चालक ने घर छोड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर बैठा लिया। ऑटो चालक आलमबाग की ओर लेकर गया। रेलवे कालोनी में ले जाकर उसके साथ आठ लोगों ने दुष्कर्म किया। वारदात में एक महिला भी शामिल थी। प्रभारी निरीक्षक अरमनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक वारदात में शामिल आरोपी शिवनंदन  बीजी कालोनी रहता है। उसके साथी सोने लाल, अशोक कुमार और गिरजेश कुमार को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक  पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपित महिला और चार अन्य युवकों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। आटो चालक शिवनंदन और सोने लाल, महिला को बहला फुसलाकर आटो में बिठाकर बीजी कालोनी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुपट्टे व रस्सी से बांधकर रखा, विरोध पर पीटा
पीड़िता के पिता केमुताबिक आरोपियों ने दिव्यांग बेटी को दुपट्टे व रस्सी से बांधकर रखा था। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की और  कपड़े फाड़ दिए। बेटी ने बताया कि वह बेहोश होने के बाद छोड़कर भाग गये। सुबह आंख खुली तो वह कमरे में पड़ी थी। इसके सभी गायब थे। किसी तरह से थाने पहुंचकर उसने पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed