{"_id":"614390a1a16fa9150162189e","slug":"lucknow-fsda-team-raids-milk-plant-filled-nine-samples-of-milk-and-milk-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : मिल्क प्लांट पर एफएसडीए टीम का छापा, दूध व दुग्ध उत्पादों के नौ नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : मिल्क प्लांट पर एफएसडीए टीम का छापा, दूध व दुग्ध उत्पादों के नौ नमूने भरे
Fri, 17 Sep 2021 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:14 AM IST
सार
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार को चकगजरिया स्थित अमूल मिल्क प्लांट पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दूध व दुग्ध उत्पादों के नौ नमूने जांच के लिए भरे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार को चकगजरिया स्थित अमूल मिल्क प्लांट पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दूध व दुग्ध उत्पादों के नौ नमूने जांच के लिए भरे।
विज्ञापन
अभिहित अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के आदेश व जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। इस दौरान अमूल फुल क्रीम मिल्क, अमूल टोंड मिल्क, अमूल फ्लेवर्ड मिल्क, अमूल पनीर, अमूल बटर, आइसक्रीम वनीला, आइसक्रीम स्ट्रावेरी, आइसक्रीम बादाम व अमूल दही के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छापा मारने गई टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार, कमलेश शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, अनुपम यादव व सीमा यादव शामिल रहे।
विज्ञापन