फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : From today platform ticket will be available for Rs 50

Lucknow : चारबाग समेत 14 स्टेशनों पर 50 रुपये में प्लेटफॉर्र्म टिकट, छह नवंबर तक लागू रहेगी नई दर

Thu, 27 Oct 2022 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 12:25 AM IST
सार

Lucknow : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने एक बार फिर प्लेटफॉर्म टिकट की दर महंगी कर दी गई है। 30 रुपये से 50 रुपये की नई दर बुधवार से लागू होगी और छह नवंबर तक रहेगी। मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि यात्री सुविधा के तहत मंडल पर प्लेटफार्म टिकट के मूल्य का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Lucknow : From today platform ticket will be available for Rs 50
लखनऊ रेलवे स्टेशन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

त्योहारों पर उमड़ रही भारी भीड़ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने चारबाग समेत 14 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दर 50 रुपये कर दी है। यह दर छह नवंबर तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


दरअसल रेलवे प्रशासन ने भीड़ नियंत्रित करने और सुरक्षा के लिए गत एक अक्टूबर को 10 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपये का कर दिया था। यह दर पांच नवंबर तक के लिए थी। लेकिन लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक के लिए यह दर 50 रुपये प्रति व्यक्ति कर दी गई। 
विज्ञापन


यहां नई दर 
लखनऊ (चाराबाग), बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, सुल्तानपुर,  रायबरेली, जंघई, वाराणसी जं, शाहगंज, जौनपुर, भदोही, प्रतापगढ़ व उन्नाव। 

मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि यात्री सुविधा के तहत मंडल पर प्लेटफार्म टिकट के मूल्य का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए यात्री सुविधाओं को एक सुनियोजित तरीके से प्रारंभ करने की व्यवस्थाएं अमल में लाई जा रही हैं |

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed