फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Free travel on Ganga Expressway ends, toll collection begins from midnight

Lucknow: गंगा एक्सप्रेसवे पर मुफ्त यात्रा खत्म, टोल वसूली शुरू; यहां जानें किस वाहन को कितना देना होगा शुल्क

Fri, 15 May 2026 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 May 2026 12:51 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन के बाद 15 दिनों तक एक्सप्रेसवे को टोल शुल्क मुक्त रखने का एलान किया था। यह अवधि बृहस्पतिवार रात समाप्त हो गई। रात 12 बजे से टोल वसूली शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Lucknow: Free travel on Ganga Expressway ends, toll collection begins from midnight
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : एआई जेनरेटेड

विस्तार

प्रदेश के सबसे लंबे (594 किमी) गंगा एक्सप्रेसवे पर अब मुफ्त सफर का दौर खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन के बाद 15 दिनों तक एक्सप्रेसवे को टोल शुल्क मुक्त रखने का एलान किया था। यह अवधि बृहस्पतिवार रात समाप्त हो गई। रात 12 बजे से वसूली शुरू हो गई। 

विज्ञापन


उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के एसीईओ श्रीहरि प्रताप शाही ने टोल शुल्क लागू होने की पुष्टि की। शाही ने बताया कि वसूली के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी थीं। एक्सप्रेसवे पर क्लोज्ड टोल सिस्टम (वाहन चालक जितनी दूरी तय करेंगे, उतना ही टोल देना होगा) लागू किया गया है। 
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर अत्याधुनिक मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके तहत एंट्री पॉइंट पर वाहन को रुकना नहीं पड़ेगा। कैमरे और सेंसर वाहन की एंट्री रिकॉर्ड करेंगे और निकास बिंदु पर टोल की गणना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी दरों के अनुसार कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के लिए टोल 2.55 रुपये प्रति किमी तय किया गया है। मेरठ से प्रयागराज तक पूरे 594 किलोमीटर सफर के लिए कार चालकों को लगभग 1795 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। वहीं, बस और ट्रक के लिए यह दर 8.20 रुपये प्रति किमी तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed