फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Former IPS officer Amitabh Thakur placed under house arrest, Thakur filed a petition in CJM court, hearing today

लखनऊ : पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर किए गए नजरबंद, सीजेएम कोर्ट में ठाकुर ने दायर की याचिका, सुनवाई आज

Mon, 20 Jun 2022 11:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Jun 2022 11:46 PM IST
सार

अमिताभ ठाकुर के खिलाफ यह कार्रवाई दरोगा भर्ती परीक्षा 2020-21 में गड़बड़ी को लेकर ईको गार्डन में चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन में उनके शामिल होने की घोषणा के बाद की गई। आरोप है कि ठाकुर से मिलने गए कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई जिसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Former IPS officer Amitabh Thakur placed under house arrest, Thakur filed a petition in CJM court, hearing today
अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार रात पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को उनके आवास पर नजरबंद कर लिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई दरोगा भर्ती परीक्षा 2020-21 में गड़बड़ी को लेकर ईको गार्डन में चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन में उनके शामिल होने की घोषणा के बाद की गई। आरोप है कि ठाकुर से मिलने गए कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई जिसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। उधर, इस मामले में ठाकुर ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर सुनवाई मंगलवार को होनी है।

विज्ञापन


याचिका में ठाकुर ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के इस कृत्य को आपराधिक बताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनकी याचिका पर सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने ठाकुर के वकील दीपक कुमार को सुनने के बाद मुकदमे को वाद के रूप में दर्ज करने के आदेश देते हुए मंगलवार को सुनवाई के लिए तारीख तय की है। अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया कि भर्ती में विभागीय मिलीभगत से संगठित तरीके से भ्रष्टाचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed