{"_id":"68a32a6bd017adda830faae6","slug":"lucknow-first-he-beat-his-wife-badly-with-sticks-then-he-bit-off-her-nose-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पत्नी को पहले डंडों से बुरी तरह पीटा... फिर दांत से काटकर अलग कर दी नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पत्नी को पहले डंडों से बुरी तरह पीटा... फिर दांत से काटकर अलग कर दी नाक
Mon, 18 Aug 2025 06:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:58 PM IST
सार
मड़ियांव के गायत्रीनगर में एक पति ने पहले पत्नी को बुरी तरह डंडों से पीटा और फिर दांत से काटकर उसकी नाक अलग कर दी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव के गायत्रीनगर में मामूली विवाद में अरविंद कुमार मिश्रा ने पत्नी बबीता मिश्रा को डंडों से बुरी तरह से पीटा। फिर दांतों से उसकी नाक काटकर अलग कर दी। पिता राघवेंद्र ने रविवार को बेटे के खिलाफ मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राघवेंद्र के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे घर में पत्नी राजकुमारी के अलावा बेटा व बहू थी। तभी अरविंद का बबीता से किसी बात पर विवाद हो गया। उसने डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख सुनकर जब राजकुमारी बहू को बचाने दौड़ीं तो अरविंद ने उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'सबूत दें या फिर माफी मांगें राहुल गांधी...', भाजपा सांसद जगदंबिका पाल बोले- भ्रम फैलाना बंद करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रात 12 बजे खुले रामलला के पट... गूंजी कान्हा के जन्म की बधाई; धूमधाम से मनाया गया उत्सव
राजकुमारी ने राघवेंद्र को कॉल कर घटना की जानकारी दी। तभी अरविंद किचन से चाकू ले आया और बबीता पर हमला करने के लिए दौड़ा। राजकुमारी ने किसी तरह चाकू छीनकर फेंका तो अरविंद ने दांतों से बबीता की नाक काटकर अलग कर दी। लहूलुहान बबीता जमीन पर गिरी तो अरविंद भाग निकला।
शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला राघवेंद्र का छोटा बेटा पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा और बबीता को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक राघवेंद्र ने बताया कि अरविंद आए दिन पत्नी व मां को पीटता है। यह भी डर जताया कि वह उनकी हत्या कर सकता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।