{"_id":"6a42ab067a6e760a9e0fb6a1","slug":"lucknow-fire-incident-sit-report-to-be-submitted-to-the-government-today-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ अग्निकांड : मंगलवार को शासन को सौंपी जाएगी एसआईटी रिपोर्ट, अफसरों व विभागो की तय होगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ अग्निकांड : मंगलवार को शासन को सौंपी जाएगी एसआईटी रिपोर्ट, अफसरों व विभागो की तय होगी जिम्मेदारी
Mon, 29 Jun 2026 10:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:57 PM IST
सार
लखनऊ अग्निकांड में एसआईटी ने पिछले सात दिनों में भवन स्वामी, संबंधित विभागों के अधिकारियों, प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज किए। अभी तक लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए), अग्निशमन विभाग, नगर निगम और बिजली विभाग भी अपनी-अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज चुके हैं।
विज्ञापन
लखनऊ अग्निकांड (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के अलीगंज स्थित अवैध व्यावसायिक इमारत में संचालित गेमिंग जोन में लगी आग में 15 लोगों की मौत के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) मंगलवार को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगा। रिपोर्ट के आधार पर हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, विभागों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे के बाद दो सदस्यीय एसआईटी गठित कर एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने पिछले सात दिनों में भवन स्वामी, संबंधित विभागों के अधिकारियों, प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज किए। साथ ही भवन के नक्शे, निर्माण की स्वीकृति, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। सभी तथ्यों के मिलान के बाद रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दर्शन पास में भी होता था खेल, विरोध करने वाले कर्मियों को बनना होता था कोप का भाजन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चढ़ावा चोरी के आरोपियों से पुलिस ने पूछा- तीन साल में क्या-क्या खरीदा? संपत्ति की हो रही जांच
इस बीच लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए), अग्निशमन विभाग, नगर निगम और बिजली विभाग भी अपनी-अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज चुके हैं। प्रारंभिक जांच में अवैध निर्माण, अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और विभिन्न विभागों की लापरवाही सामने आई है। माना जा रहा है कि एसआईटी रिपोर्ट में हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की जवाबदेही तय करने के साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए भी अहम सिफारिशें की जाएंगी।