फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fire in two shops due to short circuit, there was a stir due to the fire of the gas warehouse

लखनऊ : दो दुकानों में शार्ट सर्किट से लगी आग, गैस गोदाम के आग लगने से मचा हड़कंप

Fri, 05 Nov 2021 07:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Nov 2021 07:05 PM IST
सार

भीषण आग देख कर लोगों के डरने की एक वजह यह थी कि जिस स्थान पर आग लगी थी वहां से चंद कदमों की दूरी पर न सिर्फ गैस सिलेंडर का गोदाम था बल्कि दो ट्रक भी सिलेंडरों से लदे हुए खड़े हुए थे ।

विज्ञापन
Lucknow: Fire in two shops due to short circuit, there was a stir due to the fire of the gas warehouse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में इंदिरा नगर इलाके में लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक कांपलेक्स के बेसमेंट की दो दुकानों में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। गाजीपुर फायर स्टेशन दो दमकल लेकर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इंदिरा नगर में लेखराज मेट्रो स्टेशन के सामने केशव कॉम्प्लेक्स से बृहस्पतिवार देर रात धुआं निकलने पर आसपास के लोगों ने गाजीपुर फायर स्टेशन पर सूचना दी। दो दमकल गाड़ियां लेकर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ वीके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इंदिरानगर इलाके में ही सोना चांदी ज्वेलर्स के पास स्थित खाली प्लाट में झाड़ियों व कूड़े के ढेर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने चंद मिनट में ही आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


ठाकुरगंज में गैस गोदाम के करीब खाली प्लाट पर कूड़े में लगी आग से मचा हड़कंप
दीपावली की रात जब लोग अपने घरों में दीए जलाकर और पटाखे दगाकर दीपावली की खुशियां मना रहे थे तभी लखनऊ के सात थाना क्षेत्रों में सात स्थानों पर आग लगने से हड़कंप मच गया। पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजू टंडन की ढाल पर बने गैस गोदाम के सामने खाली पड़े प्लाट में कूड़े में पटाखे से लगी भीषण आग को देख कर लोगों के दिल दहल गए खाली प्लाट पर कूड़े में लगी भीषण आग देख कर लोगों के डरने की एक वजह यह थी कि जिस स्थान पर आग लगी थी वहां से चंद कदमों की दूरी पर न सिर्फ गैस सिलेंडर का गोदाम था बल्कि दो ट्रक भी सिलेंडरों से लदे हुए खड़े हुए थे । राहत की बात यह रही कि इससे पहले की आग अपना विकराल रूप धारण करती दमकल कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग को बढ़ने से रोकते हुए खाली प्लाट पर कूड़े में लगी आग को बुझा दीया । कूड़े में लगी आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली । 
विज्ञापन


वही पुराने लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में भी देर रात राधे स्वीट्स के मालिक के मकान में आग लग गई बताया जा रहा है कि आर्य नगर के जिस मकान में आग लगी थी उस मकान के नीचे के हिस्से में मिठाइयां बनाई जाती हैं और ऊपर के हिस्से में परिवार रहता है आग लगने का कारण दीपावली में जल रहे दिए से आग लगना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर नाका का कहना है कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची थी कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया आग लगने की वजह से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है ।लेकिन जिस समय राधे स्वीट्स के मालिक के मकान में आग लगी उस समय लोगों में हड़कंप मच गया।  कुछ देर में ही दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई  लेकिन वहां से भी किसी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है इसके अलावा गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी गांव में एक खाली प्लाट में पड़े कूड़े में आग लगी तो इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के ही लेखराज के पास एक दुकान में आग लगने की सूचना आई है । इसके अलावा बाजार खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐशबाग में दीपावली की रात सूखे धनिए के एक गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया इंस्पेक्टर बाजार खाला ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है।

 

इसके अलावा चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्ता में एक अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना भी आई इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है । बताया जा रहा है कि लखनऊ में दीपावली की रात 7 थाना क्षेत्रों में 7 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं लेकिन राहत की बात यह रही कि स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों की कोशिश से आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने से किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed