फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fire broke out in PNB bank, 11 fire tenders got it under control, fire personnel reached inside by breaking the main shutter of the bank

लखनऊ : पीएनबी बैंक में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियों ने पाया काबू, बैंक का मेन शटर तोड़कर अंदर पहुंचे अग्निशमन कर्मी 

Sun, 20 Jun 2021 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Jun 2021 08:50 PM IST
सार

हजरतगंज के हलवासिया इलाके में पंजाब नेशनल बैंक में रविवार शाम 4 बजकर 20 मिनट पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में पूरी बिल्डिंग आ गई।

विज्ञापन
Lucknow: Fire broke out in PNB bank, 11 fire tenders got it under control, fire personnel reached inside by breaking the main shutter of the bank
आग लगने के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजरतगंज के हलवासिया इलाके में पंजाब नेशनल बैंक में रविवार शाम 4 बजकर 20 मिनट पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में पूरी बिल्डिंग आ गई। दमकल की 11 गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कस्टमर लॉन और ऑडिट एरिया जल गया।

विज्ञापन


सीएफओ विजय कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार होने के चलते बैंक बंद था और आसपास के स्टोर भी बंद थे। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के बाद अग्निशमन कर्मचारी बैंक शटर काटकर अंदर पहुंचे लेकिन चारों तरफ धुआं होने के कारण आग पर काबू पाने में एक घंटा लग गया। घटना के दिन एक बात यह अच्छी थी कि वीकेंड कर्फ्यू के चलते आसपास और बैंक में कोई मौजूद नहीं था। सीएफओ के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बैंक का रुपया पीछे के हिस्से में रखा जाता था। आग वहां तक नहीं पहुंची थी। इसके चलते बैंक में रखे रुपये पूरी तरह सुरक्षित हैं। बाकी जानकारी शाखा प्रबंधक जायजा लेकर बताएंगे कि कितना नुकसान हुआ है। वहीं एक बैंक कर्मचारी का कहना है कि बैंक आगे के हिस्से में बैंक का एटीएम है। उसमें लगी मशीन को बंद नहीं किया जाता था। मशीन के हीट करने से ही शॉर्ट सर्किट की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के ऊपर रहने वाले लोग पहले ही निकल गए 
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक, बिल्डिंग के दो तलों में आग लगी थी। बिल्डिंग के तीसरे और चौथे तल पर रहने वाले लोग आग लगने के तुरंत बाद ही बिल्डिंग से बाहर आ गए थे। एसीपी हजरतगंज के मुताबिक, आंशिक कोरोना कर्फ्यू के चलते ट्रैफिक जाम नहीं लगा। दमकल की इतनी गाड़ी मौजूद होने के चलते एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed