{"_id":"669e00f9915f0d2baf063bea","slug":"lucknow-fire-broke-out-in-olympia-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ओलिंपिया जिम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ओलिंपिया जिम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला
Mon, 22 Jul 2024 12:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:46 PM IST
सार
लखनऊ में टेढ़ी पुलिया के पास प्रभा कॉम्प्लेक्स में स्थित ओलंपिया जिम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन
ओलंपिया जिम में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के विकासनगर में सोमवार सुबह टेढ़ी पुलिया के पास स्थित ओलिंपिया जिम में आग लग गई। जिम से निकलती आग की लपटों को देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दमकल ने तीन गाड़ियों से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
टेढ़ी पुलिया के पास प्रभा कॉम्प्लेक्स में ओलिंपिया जिम स्थित है। सुबह करीब सबके जाने के बाद जिम बंद हो गया था। इस बीच जिम से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते देख पड़ोस के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी जिम के मालिक और दमकल को दी। लोग खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। मगर जिम बंद होने के कारण लोग असफल रहे।
इस बीच दमकल तीन गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। कर्मियों ने तीन गाड़ियों से आधे घंटे में आग बुझा ली। एफएसओ इंदिरानगर के मुताबिक जिम में आग शॉट सर्किट से लगी थी। जिम बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि घटना के कारण लाखों का सामान जल गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन