{"_id":"65e78d1f268faacb25002045","slug":"lucknow-fire-broke-out-in-a-two-storey-house-five-including-a-couple-burnt-alive-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : दर्दनाक हादसा....दो मंजिला मकान में लगी आग, सिलिंडर फटने से दंपती समेत पांच जिंदा जले; चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : दर्दनाक हादसा....दो मंजिला मकान में लगी आग, सिलिंडर फटने से दंपती समेत पांच जिंदा जले; चार गंभीर
Wed, 06 Mar 2024 01:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:02 PM IST
सार
आग लगते ही सिलिंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद आंगन में गिरा सिलेंडर का ऊपरी हिस्सा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही दो सिलिंडरो में धमाका हो गया। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। दर्दनाक हादसे में चार लोग भी झुलसे गए जिनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करने के साथ-साथ व पटाखा कारोबारी थे। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। इसके कुछ ही मिनट बाद दो सिलिंडरों में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि मकान की ऊपर वाली छत उड़ गई और दीवारें भी गिर गईं। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई। आग में मुशीर, उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), भतीजी राइया (5) और दो भांजी हिबा (2) और हुमा (3) जिंदा जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पुलिस और दमकलकर्मियों ने मकान के भीतर फंसी मुशीर की दोनों बेटियों इंशा (16) और लकब (18) के अलावा बहनोई अजमत (30) व भतीजी अनम (17) को बाहर निकाला। चारों छत और दीवार गिरने से चोटिल होने के साथ झुलसे भी गए, जिन्हें केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त मकान में 20 से अधिक लोग थे। गनीमत रही कि बाकी लोग वक्त पर बाहर निकल गए।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धमाके से हुई बेकाबू
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट से मुशीर के कमरे में आग लग गई। मुशीर व अन्य लोग आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तभी दोनों सिलिंडरों में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद आग बेकाबू हो गई और पूरे मकान को चपेट में ले लिया।
बचाने की कोशिश रही नाकाम
मकान में मुशीर के परिवार के अलावा उनके तीन भाई पप्पू अली, बब्बू अली, बबली के अलावा बहनोई अजमत परिवार के साथ रहते हैं। आग मुशीर के कमरे में लगी थी, इसलिए अजमत वहां पहुंचे और सभी को बाहर निकालने के साथ आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान धमाका हो गया। जिसमें वह भी चपेट में आ गए। मकान में ही जरदोजी का कारखाना भी है।