फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: FIR filed against seven for asking for dowry in Gomati Nagar.

Lucknow: सगाई होने के बाद एसयूवी न देने पर निकाह तोड़ा, सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 03 Apr 2024 01:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Apr 2024 01:14 PM IST
सार

सगाई होने के बाद एसयूवी न देने पर लड़के वालों के पक्ष ने निकाह तोड़ दिया और वधू पक्ष को धमकी दी। मामले में एडीजी के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने सात पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Lucknow: FIR filed against seven for asking for dowry in Gomati Nagar.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की सगाई होने के बाद लड़के पक्ष पर दहेज में एसयूवी नहीं देने पर निकाह तोड़ने और धमकाने का आरोप लगाया है। सोमवार को एडीजी के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


युवती के पिता के मुताबिक, उन्होंने बेटी का निकाह करीब डेढ़ साल पहले मुरादाबाद में जिगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद अनस सिद्दीकी से तय किया था। दोनों की सगाई 6 मई 2023 को तय हुई थी। अख्तर ने एक पत्र में निकाह की तिथि 21 अक्तूबर 2023 तय की थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद अख्तर ने उन्हें मुरादाबाद एक रस्म के लिए बुलाया, वहां दहेज में एसयूवी की मांग की। असमर्थता जताने पर निकाह तोड़ने और बेटे का रिश्ता दूसरी जगह करने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामनगरी से अभी तक कोई महिला नहीं बन सकी है सांसद, अयोध्या मंडल की सीटों पर मिल चुकी है जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली के रण में वॉकओवर की नीति, लोकसभा का मोह छोड़कर सपा ने यहां के विधानसभा क्षेत्रों में जमाई पैठ


पीड़ित का आरोप है कि अख्तर ने अपने बेटे का निकाह अधिक दहेज के लालच में बिजनौर जिले में तय कर दिया है। विरोध पर अख्तर व उसके परिजन उन्हें धमका रहे हैं। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक मामले में अनस, पिता अख्तर हुसैन, जीजा नैय्यर, बहन सहरोज खान, मां अंजुम, बड़ी बहन कायनात अख्तर व छोटी इकरा अख्तर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed