फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fake policemen scoffed near the police post, blew chains, lockets and rings of retired JE

पुलिस चौकी के पास नकली पुलिसकर्मियों ने की टप्पेबाजी, रिटायर्ड जेई की चेन, लॉकेट व अंगुठियां उड़ाईं

Thu, 28 Oct 2021 09:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Oct 2021 09:53 AM IST
सार

पुलिस ने मौका मुआयना किया मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Lucknow: Fake policemen scoffed near the police post, blew chains, lockets and rings of retired JE
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आशियाना इलाके की बंगला बाजार पुलिस चौकी के पास बुधवार को चार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रेलवे के रिटायर्ड जेई को धमकाकर गहने उतारकर रखने को कहा। फिर झांसा देकर उनकी सोने की चेन, लॉकेट व चार अंगुठियां लेकर भाग गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


बंगला बाजार इलाके में एल्डिको उद्यान एक में रहने वाले जगदीश प्रसाद गुप्ता (70) रेलवे के रिटायर्ड जेई हैं। बुधवार दोपहर वह अपनी पासबुक में इंट्री कराने के लिए बंगला बाजार स्थित बैंक शाखा गए थे। तभी बंगला बाजार पुलिस चौकी के ठीक पीछे दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए मास्क नहीं पहनने को लेकर जगदीश को टोका। फिर कहा कि लूटपाट की इतनी वारदातें हो रही हैं और आप चेन व अंगुठियां पहनकर घूम रहे हैं। जगदीश घबरा गए तो युवकों ने तुरंत गहने उतारकर रखने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


जगदीश ने चेन, लॉकेट व चारों अंगुठियां उतारीं तो एक युवक ने रुमाल में लपेटकर रखने को कहा। जगदीश के पास रुमाल नहीं था तो एक युवक ने उनसे गहने लेकर कागज में लपेटकर उन्हें पुड़िया दे दी। जगदीश ने घर जाकर पुड़िया खोली तो उसमें कुछ कंकड़ रखे थे। उन्होंने बंगला बाजार पुलिस चौकी पर सूचना दी तो चौकी प्रभारी व सिपाहियों ने आसपास इलाके में बदमाशों की तलाश की मगर सफलता नहीं मिली। जगदीश ने पुलिस को तहरीर दी है। आशियाना इंस्पेक्टर धीरज शुक्ल का कहना है कि छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed