फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow faces prolonged power crisis.

बिजली ने रुलाया, आज भी रहेगी किल्लत

Wed, 08 Oct 2014 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Oct 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
lucknow faces prolonged power crisis.

लगातार बिजली आपूर्ति में बाधा के चलते लोग त्योहारों का भी लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। बकरीद के मौके पर भी बिजली संकट से लोगों को निजात नहीं मिली।

विज्ञापन


पुराने शहर समेत शहर के कई इलाकों की आपूर्ति बाधित रही। वहीं सोमवार की रात को फतेहगंज उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली संकट पैदा हुआ तो लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा।
विज्ञापन


नाराज लोगों ने आधी रात को उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया और तत्काल सप्लाई चालू करने की मांग की। पहले तो उपकेंद्र कर्मी भाग गए, लेकिन बाद में प्रदर्शनकारियों की अफसरों से बात होने के बाद वे लौटे और तकनीकी दिक्कत दूर की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे फतेहगंज उपकेंद्र ठप हो गया। इससे करीब 10 हजार घरों सहित अन्य परिसरों की बत्ती गुल हो गई।

लोगों ने किया हंगामा

lucknow faces prolonged power crisis.

कर्मचारी ने लोगों को बताया कि तकनीकी खराबी आ गई है। बिजली रात 12 बजे से पहले चालू नहीं हो सकेगी। रात 12 बजे तक बिजली चालू नहीं हुई तो 60-70 लोग उपकेंद्र पहुंच गए और तत्काल बिजली चालू करने की मांग करने लगे।

रात पाली के कर्मियों ने लोगों को नाराज देखा तो ऑपरेटर को छोड़कर अन्य भाग गए। बाद में ऑपरेटर ने अफसरों से बात कराई तब नाराज लोग वापस गए, इसके बाद रात दो बजे बिजली चालू हो पाई।

वहीं सोमवार को यूपीआईएल उपकेंद्र के राजेंद्र नगर, मोतीनगर, दुर्विजयगंज, अपट्रॉन उपकेंद्र के मेहंदीगंज, टिकैत राय तालाब कॉलोनी, सआदतगंज, बालाघाट उपकेंद्र के हरदोई रोड, कैम्पवेल रोड, गौशाला रोड, रस्तोगीनगर और गोमतीनगर के विराजखंड में बिजली सप्लाई में अवरोध आया।

गोमतीनगर में ट्रांसफार्मर खराबी से दिक्कत रही। लाइट की खराबी से गर्मी के साथ-साथ पानी की किल्लत भी हो गई।

आज होगा ट्रांसफॉर्मर का मेंटिनेंस

lucknow faces prolonged power crisis.

फतेहगंज उपकेंद्र इलाके के करीब 10 हजार से अधिक कनेक्शन धारकों के परिसर में बुधवार को छह घंटे बिजली नहीं आएगी।

अधीक्षण अभियंता वीके रस्तगी ने बताया कि इस दौरान के उपकेंद्र के यार्ड और ट्रांसफार्मर का में‌टिनेंस होगा वहीं ट्रांसफॉर्मर का आयल भरा जाएगा।

मोहानरोड, आलमनगर, पिंकसिटी, डिप्टीखेड़ा, पारा सदरौना, नरायनपुर, इब्राहिमगंज सहित करीब 40 गांवों में गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली ठप रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed