फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Extortion sought by calling Prime Minister, Home Minister, Defense Minister and DGP office, SI filed a case

लखनऊ : प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री  व डीजीपी कार्यालय काल कर मांगी गई रंगदारी, एसआई ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 27 Sep 2021 06:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Sep 2021 06:40 PM IST
सार

एक साथ कई कार्यालय में कॉल आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Lucknow: Extortion sought by calling Prime Minister, Home Minister, Defense Minister and DGP office, SI filed a case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, एसीएस होम और डीजीपी के कार्यालय में सरकारी नंबर पर एक धमकी भरी कॉल आई। कॉल करने वाले रंगदारी मांगी। नहीं देने पर अंजाम भुगतने को कहा। एक साथ कई कार्यालय में कॉल आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। दारूलशफा चौकी प्रभारी अरविंद राय की तहरीर पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस की शुरूआती पड़ताल में धमकी देने वाला नाबालिग छात्र है। जिसके बारे में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन


दारूलशफा चौकी प्रभारी अरविंद राय ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें कहा कि अलग-अलग कई नंबरों से प्रधानमंत्री कार्यालय, गृहमंत्री कार्यालय, अपर मुख्य सचिव गृह, रक्षा मंत्री कार्यालय, डीजीपी कार्यालय, डीएम कानपुर और कानपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के सरकारी नंबरों पर कॉल आ रही है। कॉल करने वाले ने धमकी और रंगदारी मांगी। कहा कि वसूली नहीं मिलने पर जान से मार दिया जाएगा। साथ ही अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक कॉल करने वलो ने कहा कि कानपुर विकास प्राधिकरण में उसके कुछ कार्य है। यदि उसे जल्द नहीं किया गया तो अंजाम होगा समय बताएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग छात्र है। वह मानसिक रूप से बीमार है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक दरोगा अरविंद राय की तहरीर पर धमकी, रंगदारी मांगने, जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा
अमीनाबाद के कसाई बाड़ा लाटूश रोड निवासी आफाक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। इसकी जानकारी होने पर अमीनाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सूर्यबली पांडेय के मुताबिक आफाक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो लगाकर पोस्ट किया गया था। इंस्पेक्टर अमीनाबाद सूर्यबली पांडेय ने खुद तहरीर दी। जिस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed