फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Eve teasing with a girl on Shaheed Path.

शर्मनाक: शहीद पथ पर स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार ने की छेड़छाड़, कार सवार ने बनाया वीडियो

Wed, 02 Oct 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Oct 2024 12:13 AM IST
सार

घटना से स्कूटी सवार युवती सहम गई और डर के चलते स्कूटी रोक ली। एक कार सवार ने युवती की मदद की और शोहदे को रोकने का प्रयास किया तो वह मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Lucknow: Eve teasing with a girl on Shaheed Path.
वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहीद पथ के पास सोमवार को स्कूटी से जा रही युवती से एक बाइक सवार युवक ने चलती गाड़ी पर छेड़छाड़ की। एक कार सवार ने घटना का वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस मामले में बिजनौर थाने में आरोपी शोहदे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


आशियाना इलाके में रहने वाली एक युवती एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। सोमवार रात साढ़े 10 बजे वह विभूतिखंड स्थित एक होटल से मीटिंग निपटाकर स्कूटी से अकेले लौट रही थीं। शहीद पथ पर पहुंचते ही लुलु मॉल के पास एक बाइक सवार शोहदा उसके पीछे लग गया। आरोपी चलती स्कूटी में युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता करने लगा। घटना से स्कूटी सवार युवती सहम गई और डर के चलते स्कूटी रोक ली। एक कार सवार ने युवती की मदद की और शोहदे को रोकने का प्रयास किया तो वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


युवती ने भागने का भी किया था प्रयास, पर आरोपी ने किया पीछा
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती का कहना है कि बाइक सवार शोहदे से बचने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का भी प्रयास किया, पर आरोपी ने उनका बाइक से पीछा कर लिया और फिर उसके साथ चलती स्कूटी में छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई पुलिस ने घटनास्थल बिजनौर बताकर टरकाया
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाए पीजीआई पुलिस ने घटनास्थल बिजनौर का बताकर युवती को टकरा दिया। बिजनौर पुलिस ने युवती की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश की जा रही है। वीडियो में दिख रहे बाइक सवार शोहदे ने हेलमेट लगा रखा है। युवती ने शोहदे की बाइक का नंबर भी पुलिस को दिया है। नंबर की मदद से शोहदे का पता विकासनगर मिला है। पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए विकासनगर भेजी गई है।


बड़ी मुश्किलों से कटा रास्ता, घर पहुंचकर ली राहत की सांस
छेड़छाड़ पीड़िता का कहना है कि घटना के वक्त वह अकेली थी। पीछे बाइक सवार शोहदा लगा था। समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे खुद को बचाया जाए। न तो कोई मदद करने वाला था और ना ही आसपास कोई दुकान या मकान था। इस बीच एक कार सवार लोगों ने युवती की मदद की। पहले तो उन लोगों ने आरोपी का वीडियो बनाया और फिर जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार शोहदा वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed