फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: EOW initiates action for extradition of Shine City directors, contacts Interpol, passport impounded

लखनऊ : शाइन सिटी के निदेशकों के प्रत्यर्पण के लिए ईओडब्ल्यू ने शुरू की कार्रवाई, इंटरपोल से किया संपर्क, पासपोर्ट इम्बाउंड

Thu, 14 Oct 2021 10:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 14 Oct 2021 10:08 AM IST
सार

राशिद और आसिफ के दुबई में होने की खबर है। ऐसे में प्रत्यर्पण को लेकर दुबई के साथ भारत सरकार की ट्रीटी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में केंद्र सरकार को ईओडब्ल्यू ने गृह विभाग के माध्यम से पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन
Lucknow: EOW initiates action for extradition of Shine City directors, contacts Interpol, passport impounded
EOW

विस्तार

शाइन सिटी ग्रुप आफ कंपनीज में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में शाइन सिटी के दोनों निदेशक राशिद नसीम और आसिफ नसीम के प्रत्यर्पण की कार्रवाई आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राशिद और आसिफ के दुबई में होने की खबर है। ऐसे में प्रत्यर्पण को लेकर दुबई के साथ भारत सरकार की ट्रीटी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में केंद्र सरकार को ईओडब्ल्यू ने गृह विभाग के माध्यम से पत्र भी लिखा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि उक्त दोनों निदेशकों के खिलाफ इंटरपोल की मदद से रेड कार्नर नोटिस भी जारी कराई जा रही है। लुक आउट नोटिस पहले ही जारी हो चुकी है। दोनों के ही पासपोर्ट को इम्बाउंड भी कर दिया गया है। पासपोर्ट इम्बाउंड होने से संबंधित व्यक्ति केवल अपने मूल देश वापस जा सकता है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्देश पर ईओडब्ल्यू कर रहा है जांच
इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर ईओडब्ल्यू कर रहा है। लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में दर्ज लगभग 284 मामलों को ईओडब्ल्यू को स्थानांतरित किया जा चुका है। इस मामले में कुल 57 लोगों के नाम सामने आए हैं। जिसमें 50 को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है। इस जांच से ईओडब्ल्यू के भी हाथ पांव फूल रहे हैं। क्योंकि ईओडब्ल्यू के पास विवेचकों की संख्या सीमित है। जबकि शाइन सिटी द्वारा की गई धोखाधड़ी की एफआईआर अब भी जिलों में दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed