{"_id":"67a1806eed881831f2063ef1","slug":"lucknow-employment-fair-today-five-private-companies-will-do-direct-recruitment-on-400-posts-know-the-eligi-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रोजगार मेला आज, पांच निजी कंपनियां करेंगी 400 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए योग्यता और आयोजन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: रोजगार मेला आज, पांच निजी कंपनियां करेंगी 400 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए योग्यता और आयोजन स्थल
Tue, 04 Feb 2025 08:20 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 04 Feb 2025 08:20 AM IST
सार
Employment fair today: लखनऊ में आज रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर की पांच कंपनियां 400 पदों पर भर्ती करेंगी।
विज्ञापन
यूूपी में नौकरी पाने का मौका।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को रोजगार मेला लगेगा। यहां क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर की पांच कंपनियां 400 पदों पर भर्ती करेंगी। खास बात यह है कि ज्यादातर भर्तियां लखनऊ व आसपास के जिलों के लिए ही होंगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, रोजगार मेले में वीविंग, पेटीएम, एममल्टी स्किल जॉयस प्रा.लि., इंस्टा ह्यूमन मैनेजमेंट, कस्टमर सपोर्ट एक्यूसेटिव प्रा. लि. कंपनियां अलग-अलग पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। अभ्यर्थी अपने दस्तावेज के साथ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 से प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
लखनऊ मंडल के सहायक निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट, स्नातक व डिप्लोमा की योग्यता रखने वाले 18 से 35 वर्ष आयु के युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने से पहले संगम पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है वे रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक रूम में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन