फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Eight Lakh Rupees theft in jweller's shop.

Lucknow: ज्वेलर की दुकान का शटर तोड़कर आठ से 10 लाख की चोरी, वारदात से हड़कंप

Tue, 31 Dec 2024 05:47 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Dec 2024 05:47 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में एक ज्वेलर की दुकान में लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया। चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Lucknow: Eight Lakh Rupees theft in jweller's shop.
ज्वेलर के यहां हुई चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी रामेंद्र यादव की सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोर तीन किलो चांदी और 60 ग्राम सोना चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से उन्नाव जिले के पुरवा मोहम्मदपुर निवासी सराफ अलीनगर सुनहरा में रामेंद्र यादव पत्नी पुष्पांजली बेटे आदर्श, व प्रतीक संग रहता है। उनकी लालाखेड़ा पुलिया पर पाल मार्केट में पुष्पांजली ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक सोमवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसी परचून दुकानदार ने उनकी दुकान के शटर को टूटा देखा और उन्हें फोन पर चोरी की जानकारी दी। खबर पाकर रामेंद्र यादव और पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने उनकी तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। सराफ के अनुसार चोरी गए सामान की मौजूदा कीमत आठ से दस लाख रुपये है। एडीसीपी साउथ अमित कुमावत ने बताया कि पुलिस की चार टीमें चोरों की धरपकड़ के लिए गठित की गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

डेढ साल पहले भी हो चुका है चोरी का प्रयास

सराफ रामेंद्र यादव का कहना है कि पिछले साल होली के त्योहार के समय एक चोर ने उसकी दुकान में घुसकर चोरी का प्रयास किया था जिसे रंगे हाथ उसने पकड़ कर स्थानीय कृष्णा नगर की पुलिस के सुपुर्द किया था, लेकिन पुलिस ने उसे नशेड़ी बता कोई कार्रवाई नहीं की थी।

इसी तरह इंदिरानगर इलाके में भी थी चोरी
इंदिरा नगर के तकरोही इलाके में बीते एक नवंबर को सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में असम के बरपेटा में बोंतीपुर निवासी इकराम मुल्ला, ननिहाल पाक बेगबरी का मुन्ना उर्फ मन्नान अली व असम के नित्यानंद गांव निवासी बाबुल अली, सआदतगंज निवासी जमाल उर्फ जमाली, ठाकुरगंज निवासी मो. फूलचांद अली, रफीकुल इस्लाम, गोंडा जंजीरी ब्लाक निवासी मुफीस और चोरी के जेवर खरीदने वाले असम बरपेटा के खबलार बीठा के रकीबुल इस्लाम खान को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed