{"_id":"666651d80e5619a0ce080068","slug":"lucknow-ed-can-seize-irfan-solanki-s-property-worth-rs-20-crores-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : इरफान सोलंकी की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त कर सकता है ईडी, रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : इरफान सोलंकी की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त कर सकता है ईडी, रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी
Mon, 10 Jun 2024 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:37 AM IST
सार
इरफान के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्तियों को चिन्हित कर लिया है।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगजनी के मामले में सात साल की सजा होने के बाद कानपुर के सीसामऊ से विधायक इरफान सोलंकी को अपनी संपत्तियों से भी हाथ धोना पड़ सकता है। इरफान के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्तियों को चिन्हित कर लिया है।
विज्ञापन
इन संपत्तियों को ईडी इरफान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद जब्त करने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर ईडी को मुंबई की स्लम रिहैबिलेटशन अथॉरिटी ने भी इरफान को आवंटित फ्लैटों की रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अथॉरिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इरफान ने फ्लैट आवंटित होने के बाद आंशिक भुगतान ही किया था। अथॉरिटी के दो फ्लैट इरफान की पत्नी और साले के नाम पर आवंटित हुए थे। वहीं दूसरी ओर इरफान द्वारा बीते एक दशक के दौरान खरीदी गयी संपत्तियों का मिलान उनके आयकर ब्योरे से नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि इरफान ने अघोषित कमाई को संपत्तियों में निवेश किया और इसकी जानकारी आयकर विभाग से छिपाई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा कानपुर के बाहरी इलाके में खरीदी गयी करीब 50 बीघा भूमि के बारे में ईडी को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसका खुलासा जल्द किया जा सकता है। बता दें कि ईडी ने बीती 7 मार्च को इरफान के कानपुर स्थित आवास और उनके करीबी बिल्डरों के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान उनकी तमाम अघोषित चल-अचल संंपत्तियों के दस्तावेज हाथ लगे थे।