School Closed: इस जिले में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, 9वीं से 12वीं तक का बदला समय
लखनऊ में शीतलहर और घने कोहरे के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा अन्य सरकारी/अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।