फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Due to pre-non-interlocking and non-interlocking, operation of 30 trains will be disrupted at Aishbagh station till February 27.

लखनऊ : प्री-नॉन इन्टरलॉकिंग और नॉन इन्टरलॉकिंग के कारण ऐशबाग स्टेशन पर 27 फरवरी तक 30 ट्रेनों का संचालन रहेगा बाधित

Thu, 24 Feb 2022 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Feb 2022 12:33 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाने के लिए प्री-नॉन इन्टरलॉकिंग और नॉन इन्टरलॉकिंग होनी है, जिसकेलिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से बृहस्पतिवार से लेकर 27 फरवरी तक 30 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।

विज्ञापन
Lucknow: Due to pre-non-interlocking and non-interlocking, operation of 30 trains will be disrupted at Aishbagh station till February 27.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाने के लिए प्री-नॉन इन्टरलॉकिंग और नॉन इन्टरलॉकिंग होनी है, जिसकेलिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से बृहस्पतिवार से लेकर 27 फरवरी तक 30 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।

विज्ञापन


ऐशबाग से 24 से 27 फरवरी तक चलने वाली 15070 ऐशबाग गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 25 से 27 फरवरी तक चलने वाली 15069 गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस, झांसी से 25 व 26 फरवरी को चलने वाली 11109 झांसी लखनऊ जं और लखनऊ जं. से 25 व 26 को चलने वाली 11110 लखनऊ जं झांसी एक्सप्रेस, लखनऊ जं. से 25 से 27 तक चलने वाली 05490 लखनऊ जं. सीतापुर, सीतापुर से 25 से 27 फरवरी तक संचालित 05489 सीतापुर लखनऊ जं. गाड़ी निरस्त रहेगी। ऐसे ही कासगंज से 25 व 26 को चलने वाली 05380 कासगंज लखनऊ जं. व लखनऊ जं. से 26 एवं 27 फरवरी को रवाना होने वाली 05379 लखनऊ जं. कासगंज अनारक्षित ट्रेन कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन

 
बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें 
12511 गोरखपुर कोचूवेली एक्सप्रेस 24, 25 एवं 27 फरवरी को तथा 12512 कोचूवेली गोरखपुर एक्सप्रेस 23 फरवरी को, 12554 नई दिल्ली सहरसा एक्सप्रेस 25 एवं 26 को, 22534 यशवन्तपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 23 को, 02563 सहरसा नई दिल्ली एक्सप्रेस 25 व 26 को, 02564 नई दिल्ली सहरसा ट्रेन 24 व 26 को, 22537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 25 व 26 को, 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस 25 को, 12591 गोरखपुर यशवन्तपुर एक्सप्रेस 26 को, 12522 एर्नाकुलम बरौनी एक्सप्रेस 25 को, 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस 26 को परिवर्तित मार्ग मानकनगर, लखनऊ, मल्हौर के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही गोरखपुर से 24 से 26 फरवरी तक चलने वाली 15009 गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस व मैलानी से 25 एवं 26 को चलने वाली 15010 मैलानी गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मैलानी-डालीगंज के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 25 एवं 26 को चलने वाली 02569 दरभंगा नई दिल्ली एवं नई दिल्ली से 25 एवं 26 फरवरी को चलने वाली 02570 नई दिल्ली दरभंगा ट्रेन परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद, रोजा, सीतापुर, बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी ।


इन स्टेशनों से चलेंगी ये गाड़ियां
12532 लखनऊ जं. गोरखपुर एक्सप्रेस 24 से 27 फरवरी गोमतीनगर से चलाई जाएगी। 05088 लखनऊ जं. मैलानी अनारक्षित 25 व 26 को मोहिबुल्लापुर से, 05086 लखनऊ जं. मैलानी अनारक्षित ट्रेन 26 व 27 को मोहिबुल्लापुर से, 12108 सीतापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 24 को लखनऊ जं. से चलाई जाएगी। बरौनी से 24 फरवरी को चलने वाली 15203 बरौनी लखनऊ ज. एक्सप्रेस रास्ते में दो घंटे रोककर चलाई जाएगी। वहीं 12531 गोरखपुर लखनऊ जं. एक्सप्रेस व 05087 मैलानी लखनऊ जं. अनारक्षित ट्रेन 24 से 27 तक मोहिबुल्लापुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 05085 मैलानी लखनऊ जं. ट्रेन 25 व 26 को मोहिबुल्लापुर में टर्मिनेट होगी। ऐसे ही 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सीतापुर एक्सप्रेस 23 को लखनऊ जं. स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed