फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Drunk driver drives car, bike rider dies in collision, brother critical

Lucknow: नशे में दौड़ाई कार, टक्कर से बाइक चालक की मौत, भाई गंभीर

Sat, 29 Nov 2025 11:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Nov 2025 11:37 PM IST
सार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष के सिर से हेलमेट छिटक कर दूर जा गिरा। वह और दीपक बाइक सहित 50 मीटर तक घिसटते चले गए।

विज्ञापन
Lucknow: Drunk driver drives car, bike rider dies in collision, brother critical
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुसैनगंज में शनिवार रात युवक ने नशे में कार दौड़ा दी। कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले हीवेट रोड निवासी मनीष कुमार (39) की मौत हो गई। बाइक सवार उनके भाई दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


मनीष के भाई हुसैनगंज के हीवेट रोड निवासी नितिन ने बताया कि भाई कूरियर डिलीवरी की कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार रात छोटे भाई दीपक के साले की शादी थी। मनीष और दीपक दोनों शादी से बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक मनीष चला रहे थे। दोनों भाई केकेसी कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से टकरा गई।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - चकबंदी के लिए नए सिरे से तैयार होंगे जमीनों के नक्शे, इंच-इंच भूमि का रहेगा सटीक आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'घुसपैठियों और फर्जी वोटरों को बचाना चाहते हैं अखिलेश...' यूपी के जलशक्ति मंत्री का पलटवार


टक्कर इतनी भीषण की सिर से छिटक कर दूर गिरा हेलमेट
नितिन ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष के सिर से हेलमेट छिटक कर दूर जा गिरा। वह और दीपक बाइक सहित 50 मीटर तक घिसटते चले गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच आरोपी कार चालक भाग निकला। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। नितिन ने बताया कि भाई के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के मुताबिक आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed