{"_id":"698b5cdc2d72d8d2f306dce3","slug":"lucknow-driver-performing-stunts-with-thar-using-fake-legislative-council-pass-lacking-driver-s-license-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: विधान परिषद का जाली पास लगाकर थार से स्टंट कर रहा था चालक, डीएल भी नहीं था, वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: विधान परिषद का जाली पास लगाकर थार से स्टंट कर रहा था चालक, डीएल भी नहीं था, वाहन सीज
Tue, 10 Feb 2026 09:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:59 PM IST
सार
चालक ने पूछताछ में बताया कि उसने डीएल के लिए आवेदन भी नहीं किया था। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज रफ्तार में थार से स्टंट कर रहे चालक को गोमतीनगर में सहायक टीआई राहुल वर्मा ने रोक लिया। थार में चारों तरफ काली फिल्म लगी थी। यही नहीं, वाहन पर विधान परिषद का जाली पास लगा था। चालक से ड्राइविंग लाईसेंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाया। इसके बाद टीआई ने वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन
टीआई के मुताबिक वाहन संख्या यूपी 78 एचके 9100 का चालक बेहद रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए स्टंट कर रहा था। वाहन के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी। चेकिंग के दौरान वाहन को रोका गया। छानबीन में पता चला कि वाहन पर चस्पा विधान परिषद का पास डुप्लीकेट है। इसके बारे में पूछने पर चालक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट ने निकांत जैन के खिलाफ अवैध वसूली व भ्रष्टाचार के मामले को रद्द किया, 5% रिश्वत मांगी थी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार कल पेश करेगी अपना दसवां बजट, नौ लाख करोड़ बजट के होने का अनुमान; इन क्षेत्रों में फोकस
पूछताछ में चालक ने बताया कि उसने ड्राइविंग लाईसेंस के लिए अभी आवेदन भी नहीं किया है। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और नियमों का उल्लंघन करने पर एमवी एक्ट को वाहन को सीज कर गोमतीनगर थाने में दाखिल कर दिया गया। उधर, किसान पथ पर भी मंगलवार शाम को कुछ थार सवार युवक स्टंट करते हुए रील बना रहे थे। चालकों ने पूरा रास्ता घेर रखा था।