{"_id":"691c995e4f2cc272490bccde","slug":"lucknow-dri-seizes-heroin-worth-rs-21-77-crore-at-charbagh-railway-station-two-women-passengers-arrested-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : डीआरआई ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर पकड़ी 21.77 करोड़ की हेरोइन, दो महिला यात्री गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : डीआरआई ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर पकड़ी 21.77 करोड़ की हेरोइन, दो महिला यात्री गिरफ्तार
Tue, 18 Nov 2025 09:35 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 18 Nov 2025 09:35 PM IST
सार
डीआरआई टीम ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। इस दौरान 3.110 किग्रा हेरोइन मिली। साथ में दो महिला यात्रियों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की सघन जांच की गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व आधिसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मंगलवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन पर 3.110 किग्रा हेरोइन जब्त की गयी। इसकी बाजार कीमत 21.77 करोड़ रुपये है। डीआरआई अधिकारियों को सूचना मिली थी कि न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली की ओर यात्रा कर रही दो महिलाओं के पास मादक पदार्थ है । जिसके आधार पर अधिकारियों की टीम ने रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखी और ट्रेन के आने पर संदिग्ध यात्रियों की गुप्त रूप से पहचान की।
जांच के दौरान दोनों यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई जिसमें उनके सामान के भीतर छिपाकर रखे गए कई पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में सफेद रंग का पाउडरनुमा पदार्थ पाया गया। जिसकी फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की गई तो वह हेरोइन निकला। दोनों महिला यात्रियों को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार लिया गया। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 21.77 करोड़ रुपये है।