फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Dogs chase and attack woman, tearing flesh from her leg

Lucknow: कुत्तों ने दौड़ाकर महिला पर किया हमला, पैर का मांस नोचा डाला

Fri, 06 Feb 2026 09:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Feb 2026 09:43 AM IST
सार

इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में हिंसक कुत्तों ने एक महिला को दौड़ाकर नोच डाला। महिला भागते हुए गिर गई जिसके बाद उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Lucknow: Dogs chase and attack woman, tearing flesh from her leg
शिवपुरी की सोना देवी का पैर कुत्तों ने नोचा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में बुधवार दोपहर एक महिला पर कुत्तों ने दौड़ाकर हमला किया। कई जगह पर उनको काटा और पैर का मांस तक नोच लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को सामने आया।

विज्ञापन


वार्ड के पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड की शिवपुरी कॉलोनी में तीन लावारिस कुत्ते हिंसक हो गए हैं। आए दिन किसी ने किसी को काटते हैं। बुधवार को सोना देवी नामक महिला को गली में ही दौड़ाकर हमला कर दिया। भागते हुए महिला गिर गई और कुत्तों ने उसके पैर में कई जगह नोच डाला। पहले भी ये कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "घूसखोर पंडत" के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को अब ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा, एससीईआरटी उपलब्ध कराएगी रिकॉर्डेड लेक्चर


बीती 10 जनवरी को आकाश वर्मा नामक दस वर्ष के बच्चे को इन्हीं कुत्तों ने काटा था। नगर निगम में शिकायत की गई है कि इन हिंसक कुत्तों से लोगों को बचाया जाए। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद टीम को इलाके में भेजा गया। दो कुत्ते पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed