{"_id":"69415c28f81f2bb375016631","slug":"lucknow-doctors-removed-a-500-gram-tumor-from-a-young-man-s-head-the-surgery-was-performed-by-doctors-in-the-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : युवक के सिर से डॉक्टरों ने निकाला 500 ग्राम का ट्यूमर, पीजीआई में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : युवक के सिर से डॉक्टरों ने निकाला 500 ग्राम का ट्यूमर, पीजीआई में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने
Tue, 16 Dec 2025 06:49 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:49 PM IST
सार
लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में डॉक्टरों ने 23 वर्षीय युवक के सिर से 500 ग्राम वजनी ट्यूमर निकालकर बड़ी सफलता हासिल की है। जटिल सर्जरी से पहले ट्यूमर का रक्त प्रवाह कम किया गया, जिसके बाद ऑपरेशन सफल रहा और युवक अब स्वस्थ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने 23 वर्षीय युवक के सिर से आधा किलोग्राम भार का ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। ट्यूमर की वजह से युवक के सिर में उभरी हुई गांठ और आंखों में असामान्य उभार नजर आ रहा था।
न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार के सारण क्षेत्र के निवासी 23 वर्षीय नितेश का सिर पिछले कुछ समय से बड़ा होने लगा। सिर दर्द के साथ ही आंखों में भी असामान्य उभार नजर आने लगा। सिर में बहुत बड़ी गांठ हो जाने से वह बाहर निकलने में भी संकोच करने लगे। ऐसे में वे संजय गांधी पीजीआई आए। यहां जांच करने पर ट्यूमर की पुष्टि हुई।

ऑपरेशन से पहले कम करना पड़ा ट्यूमर का रक्त प्रवाह
युवक के सिर की सर्जरी आसान नहीं थी, क्योंकि ट्यूमर में रक्तप्रवाह काफी ज्यादा था। इसे कम किए बिना सर्जरी करने पर खून रोकना मुश्किल हो जाता, जो उसके लिए घातक होती। इसे देखते हुए न्यूरोइंटरवेंशनिस्ट डॉ. विवेक और डॉ. सूर्यकांत ने रक्त का प्रवाह न्यूरोइंटरवेंशन के माध्यम से कम किया। इसके बाद सावधानीपूर्वक ट्यूमर निकाला गया। युवक अब स्वस्थ है।
विज्ञापन