फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow dm meeting with head of the department over lok sabha election

डीएम ने विभागों को दी चेतावनी, 20 फरवरी तक कार्मिकों का न दिया ब्यौरा तो होगी कार्रवाई

Tue, 19 Feb 2019 03:56 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Feb 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
lucknow dm meeting with head of   the department over lok sabha election
डीएम कौशल राज शर्मा - फोटो : डेमो

जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद भी कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने वाले तीस प्रमुख विभागों के जिम्मेदारों को सोमवार को तलब किया गया। उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल निर्वाचन कार्य में बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए अफसरों के पेंच कसे। साथ ही तीन दिनों में चुनाव ड्यूटी के लिए कार्मिकों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने का अंतिम अल्टीमेटम दिया। 

विज्ञापन


डीएम कौशल राज शर्मा ने चेताया कि इसके बाद कार्मिकों का विवरण उपलब्ध न कराने वाले डिफाल्टर विभागों के जिम्मेदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की टीम संभवत: 22 फरवरी को चुनावी तैयारियां परखने लखनऊ आ रही है।

विज्ञापन

 

इसके पहले ही हर संभव स्तर पर चुनाव ड्यूटी में नामित होने वाले कार्मिकों का डेटा बेस तैयार कराने का कार्य किया जाना है। कसभा चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी के लिए राजधानी की दो संसदीय सीटों के 1451 मतदान केंद्रों के 3651 पोलिंग बूथों के साथ आसपास के जिलों में तैनात किए जाने को 40 हजार कार्मिकों की सूची तैयार कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग को भेजनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

40 हजार कार्मिकों का बनेगा डाटाबेस

प्रभारी अधिकारी कार्मिक व एडीएम वित्त एवं राजस्व अवनीश सक्सेना ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए जिले में संचालित 15 सौ छोटे बड़े विभागों के करीब 40 हजार कर्मचारियों का डाटाबेस फीड कर तैयार करना है।

इसमें से 20 हजार कर्मचारी राजधानी की मोहनलालगंज व लखनऊ संसदीय सीटों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने का कार्य करेंगे, जबकि दस हजार को रिर्जव ड्यूटी के लिए रखा जाएगा। 10 हजार कर्मचारियों का डाटाबेस राजधानी के आसपास के जिलों में चुनाव ड्यूटी के लिए आयोग को उपलब्ध कराना है। आयोग के मानकों के अनुसार इन बूथों पर न्यूनतम चार कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed