फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow District magistrate meeting with managers of schools.

'अभिभावकों की लिखित सहमति से ही स्कूल खोले जाएंगे, विद्यालय में मेडिकल रूम का होना जरूरी'

Wed, 07 Oct 2020 03:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Oct 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Lucknow District magistrate meeting with managers of schools.
सांकेतिक तस्वीर

15 अक्तूबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाने को लेकर बुधवार को लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न बोर्ड के स्कूलों के प्रबंधक,  प्रतिनिधियों और अभिभावक संघ के सदस्यों की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में कोविड-19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए जारी शासनादेश के अनुसार, स्कूल खोले जाने की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने प्रत्येक विद्यालय में एक मेडिकल रूम स्थापित करने और थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर व सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभिभावक के लिखित सहमति से ही स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं प्राथमिकता के तौर पर चलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कक्षा 10 व 12 के विद्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय चरण में कक्षा 9 व 11 खोले जाएंगे। तृतीय चरण में फीड बैक आने के बाद छोटे बच्चों के विद्यालय खोलने का निर्णय लिया जायेगा।

विद्यालय में मेडिकल रूम होना जरूरी

जिलाधिकारी ने प्रत्येक विद्यालय में एक मेडिकल रूम बनाए जाने का निर्देश दिया है। जिसमें दो बेड, चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही चिकित्सीय जानकारी रखने वाले व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

विद्यालय में पल्स आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर व सैनेटाइजर की सुविधा अनिवार्य है। प्रत्येक छात्र की पल्स आक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर से जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विद्यालय दो शिफ्टों में तीन-तीन घण्टे का होगा। एसेम्बली नहीं होगी। स्कूल में 6 दिन का सप्ताह रहेगा। उन्होंने विद्यालय खुलने से पहले छात्रों के बैठने के स्थान पर, खेल के मैदान में सैनेटाइजेशन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कमरों की खिड़कियां व दरवाजे खुले रखे जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालय के वाहन की क्षमता से आधे बच्चे ही बैठाए जाएं साथ ही स्कूल का एक स्टाफ भी अटेंडेंट के रूप वाहन में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed