{"_id":"66f03dfa5ac3b457020669b9","slug":"lucknow-dengue-gained-momentum-21-patients-found-in-24-hours-hospital-on-alert-100-beds-reserved-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 21 मरीज, अस्पताल अलर्ट पर, रिजर्व किए गए 100 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 21 मरीज, अस्पताल अलर्ट पर, रिजर्व किए गए 100 बेड
Sun, 22 Sep 2024 09:25 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:25 PM IST
सार
Dengue havoc in Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में डेंगू ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में ही 21 मरीज शहर में मिले हैं। पहले से 50 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इसको लेकर अब शासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
लखनऊ में डेंगू का कहर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को 21 नए मामले सामने आए। 24 घंटे में पाए गए मरीजों की जनवरी से लेकर अब तक की यह सबसे ज्यादा संख्या है। जनवरी से अगस्त तक 103 मामले ही डेंगू के पाए गए थे। सितंबर के 22 दिनों में ही 181 मरीज पाए जा चुके हैं। वहीं, 50 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के रिकाॅर्ड के मुताबिक, जनवरी से सितंबर तक जिले में डेंगू के कुल 284 मामले रिपोर्ट हुए। वहीं बीते 24 घंटे में 21 नए मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा इस साल का सबसे अधिक रहा है। इससे विभाग में खलबली मची है। इसमें सभी मामले शहरी क्षेत्र के हैं। बारिश बाद से डेंगू केस बढ़ना शुरू हुए है। अफसरों का कहना है एक हफ्ते पहले तक कम मामले सामने आ रहे थे मगर अब मरीजों की तादाद बढ़ी है। अधिकांश नए मामले आलमबाग, इंदिरानगर, गोमतीनगर एक्सटेंशन, गोसाईंगंज, मॉल और चिनहट क्षेत्रों के हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पॉजिटिव आए चार मरीजों की प्लेटलेट कम होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य मरीज घर पर हैं। जुलाई माह में डेंगू के 16 मरीज थे। जबकि अगस्त माह 46 व सितंबर माह में सबसे अधिक 181 मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा डेंगू को लेकर अस्पताल हाई अलर्ट पर हैं। हालांकि भर्ती होने वालों की संख्या कम है।
विज्ञापन
शहर में सिंतबर माह में डेंगू ने रफ्तार पकड़ लिया है। इस साल सबसे अधिक मामले सितंबर माह में मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। पिछले 24 घंटे में डेंगू के 21 मामले सामने आए हैं। अफसरों का कहना है जिन भी इलाके से मरीज मिल रहे हैं। वहां पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं सरकारी व निजी अस्पतालों में करीब डेंगू के 50 मरीज भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक डेंगू से किसी भी मरीज की जान नहीं गई।
विज्ञापन
तीन माह में इतने मिले डेंगू
जुलाई - 16
अगस्त - 46
सितंबर - 181
सरकारी अस्पतालों में डेंगू के 100 बेड रिजर्व
डेंगू
- फोटो : सोशल मीडिया
डेंगू से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में 100 से अधिक बेड रिजर्व हैं। अस्पताल प्रभारियों का कहना है जरूरत होने पर इनकी संख्या तत्काल बढ़ा दी जाएगी। सिविल अस्पताल में 30, बलरामपुर 30, लोकबंधु 20, रामसागर मिश्रा 10, रानीलक्ष्मीबाई 10 बेड रिजर्व हैं।
डेंगू से बचने के उपाय
1. घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए, तो इसे तुरंत निकाल लें। साफ- सफाई का इन दिनों में खास ख्याल रखें।
2. कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
3. पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें।
4. इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेंजें।
डेंगू होने पर क्या न करें
- डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड्स लें।
- हल्का और सादा खाना खाएं।
- बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाएं न लें।
कराई जा रही है फागिंग
फागिंग और एंटीलार्वा का कराया जा रहा छिडक़ाव नगर स्वास्थ्य अधिकरी प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू से बचाव को लेकर फागिंग कराई जा रही है। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। मच्छरोंं की रोकथाम को लेकर बड़े तालाबों में ड्रोन से भी एंटीलार्वा का छिड़काव किया जा जा रहा है। तालाब व फाउंटने आदि के पानी में गम्बूजिया मछलियां भी मच्छरोंं की रोकथाम को लेेकर डाली गई हैं। यह मछलियां मच्छरों का लार्वा खा जाती हैं। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। 19 से 26 जून तक विशेष अभियान भी बचाव को लेकर चलाया जा रहा है। जिसमें मच्छरोंं के लार्वा को लेकर जांच भी कालोनियों में जाकर की जा रही है। लार्वा पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। लोगोंं से फीड बैक भी लिया जा रहा है। स्कूल, कोचिंग व अन्य संस्थानों में जाकर भी जागरूक किया जा रहा है। पार्षदों का भी सहयोग लिया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि डेंगू से बचाव को लेकर घर व छतों पर पानी न जमा होने दें।