{"_id":"7fb17a9f18bb189d7522f9fe111f996c","slug":"lucknow-delhi-rajdhani-train-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरंतो के बराबर होगा लखनऊ-दिल्ली राजधानी का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरंतो के बराबर होगा लखनऊ-दिल्ली राजधानी का किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 May 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने लखनऊवासियों को राजधानी एक्सप्रेस का तोहफा तो दे दिया लेकिन केवल बोगियों का रैक बदलकर वह यात्रियों की जेब भी काटेगा।
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस होने के बावजूद यह ट्रेन 12233 एसी एक्सप्रेस के बराबर 8 घंटे का समय लेगी लेकिन इसका किराया दूरंतो एक्सप्रेस के बराबर होगा।
रेलवे ने शनिवार को ट्रेन 12429 लखनऊ-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की फीडिंग तो कर दी लेकिन उसका किराया अपलोड न करने के कारण इस ट्रेन की बुकिंग अब तक शुरू न हो सकी है।
रेलवे 15 जून से चारबाग स्टेशन से दूरंतो एक्सप्रेस और एसी एक्सप्रेस को बंद कर इसकी जगह सप्ताह में सात दिन ट्रेन 12429 लखनऊ-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा।
विज्ञापन
इस ट्रेन में तत्काल व सामान्य कोटे की एसी तृतीय में 480 सीटें, एसी द्वितीय में 139 और एसी प्रथम में 8 सीटें उपलब्ध होंगी।
लखनऊ-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एसी तृतीय में नौ एलएचबी बोगी बी-1 से बी-9 लगेंगी। जबकि एसी द्वितीय में ए-1 से ए-4 तक 4 बोगियां और एसी प्रथम की एक बोगी एच-1 लगेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन एसी एक्सप्रेस व दूरंतो की तरह रात 11:30 बजे रवाना होकर सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में अन्य राजधानी ट्रेनों की तरह खानपान की सुविधा यात्रियों को नहीं मिलेगी।
जबकि एसी एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों को एसी तृतीय में 105 रुपये, एसी द्वितीय में 135 रुपये और एसी प्रथम में 225 रुपये अधिक देने होंगे।