{"_id":"622e22efe440602a162c2c6c","slug":"lucknow-dead-body-found-hanging-in-director-s-bungalow-feet-touching-the-ground-police-and-forensic-team-gathered-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : निदेशक के बंगले में फंदे पर लटका मिला शव, जमीन से छू रहे थे पैर, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : निदेशक के बंगले में फंदे पर लटका मिला शव, जमीन से छू रहे थे पैर, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Sun, 13 Mar 2022 10:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:29 PM IST
सार
चिनहट में दूसरी पत्नी से विवाद पर रविवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में मानकनगर की आरडीएसओे कॉलोनी स्थित निदेशक (एस एंड टी) के बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रविवार सुबह चपरासी का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन से छू रहे थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के साथ ही वीडियोग्राफी कराई।
विज्ञापन
मानकनगर इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि आरडीएसओ कॉलोनी में बंगला नंबर सी 173/3 में एक्सईएन एमएम वारिस, पत्नी गुलशन संग रहते हैं। इसी बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में उनका चपरासी हैदर खान (28) रहता था। रविवार सुबह सर्वेंट क्वार्टर में हैदर का शव फंदे पर लटका मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि निदेशक की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। हैदर के दोनों पैर जमीन से छू रहे थे। इसके चलते फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाने के साथ ही वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हैदर मूल रूप से ग्राम छिबरी, कोलकाता का रहने वाला था। उसके परिवारीजनों से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर बात नहीं हो पाई। परिवारीजनों के आने पर वो जो भी तहरीर देंगे, उस आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
निर्माणाधीन इमारत में फंदे पर लटका मिला मजदूर
विभूतिखंड इलाके की निर्माणाधीन इमारत में रविवार सुबह एक मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। विभूतिखंड थाने के उपनिरीक्षक डीके सिंह के मुताबिक, मूल रूप से नेपाल का रहने वाला प्रचंड कुमार तिवारी (35) शनिवार दोपहर निर्माणाधीन इमारत में ठेकेदार के पास मजदूरी का काम मांगने गया था। काम करने के बाद वह रात को वहीं सो गया था। रविवार सुबह इमारत में सीढ़ी के ग्रिल में रस्सी से बंधे फंदे पर प्रचंड का शव लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पत्नी की पिटाई कर लगा ली फांसी
चिनहट में दूसरी पत्नी से विवाद पर रविवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, चिनहट की कांशीराम कॉलोनी निवासी रवींद्र शर्मा (35) का रविवार सुबह दूसरी पत्नी पिंकी से विवाद हो गया। इस पर रविंद्र ने पिंकी की जमकर पिटाई की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। कुछ देर बाद रवींद्र ने अपना कमरा बंद कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।