{"_id":"669b51e570c47fe3330da668","slug":"lucknow-dcm-and-dumper-colloid-on-kishan-path-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: गलत दिशा से अचानक सामने आये डंपर से भिड़ा डीसीएम, चालक फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: गलत दिशा से अचानक सामने आये डंपर से भिड़ा डीसीएम, चालक फंसा
Sat, 20 Jul 2024 11:27 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:27 AM IST
सार
सुशांत गोल्फ सिटी के ढकवा के पास किसान पथ पर हुए भीषण सड़क हादसे में डीसीएम व डंपर टकरा गए। हादसे में डीसीएम चालक गाड़ी में फंस गया जबकि डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
हादसे में रेस्क्यू करते पुलिसकर्मी व आसपास के लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ढकवा गांव के पास किसान पथ पर शनिवार तड़के अचानक गलत दिशा से सामने आये डंपर से डीसीएम टकरा गई। डीसीएम चालक गाड़ी में फंस गया जबकि डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हादसे को सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डीसीएम चालक को बाहर निकाला। सरकारी एंबुलेंस से चालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक़ रामपुर निवासी हरपाल (42) डीसीएम चालक है। शनिवार सुबह करीब चार बजे ढकवा के पास फैजाबाद रोड की तरफ से आ रहा बालू लदा डंपर अचानक टर्न होकर डीसीएम के सामने आ गया जिससे दोनों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में हरपाल स्टेयरिंग के बीच फँस गया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे बाद हरपाल को बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।