फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow dance festival

लखनऊ डांस फेस्टिवल का ग्रैंड शो आज

Sat, 28 Dec 2013 11:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
lucknow dance festival

कथक के लखनऊ घराने को शोहरत बुलंदियों तक पहुंचाने के मकसद से लखनऊ डांस फेस्टिवल के ग्रैंड शो का आयोजन 28 दिसंबर को हो रहा है।

विज्ञापन


लखनऊ सोसाइटी और प्लेनेट सालसा की ओर होने वाले फेस्टिवल की शुरुआत 22 दिसंबर से हो चुकी है, जो 29 तक चलेगा।

इसमें प्रतिभागियों को डांस की बारीकियों के साथ ही मास्टर क्लास और ग्रैंड शो में हिस्सा लेने का मौका भी मिलेगा।

ग्रैंड शो का आगाज एसएनए गोमतीनगर में बैले डांसर केटी हॉलैंड कथक नृत्य में गणेश वंदना से करेंगी।


प्लेनेट सालसा के भूपेंद्र निगम के मुताबिक प्रतिभागियों को बैले डांस ब्रिटेन की मशहूर नृत्यांगना केटी हॉलैंड सिखा रही हैं।

वहीं, हिपहॉप न्यूयार्क से आए सैजी और कथक व भरतनाट्यम की बारीकियां मंजूषा निगम सिखा रही हैं। खास आकर्षण मास्टर मशहूर कोरियोग्राफर टैरेंस लुईस होंगे, जो 28 दिसंबर को ही मास्टर क्लास लेंगे। वे ग्रैंड शो में भी मौजूद रहेंगे।


गोवा फेस्टिवल की संस्थापक सदस्यों में से एक केटी हॉलैंड बताती हैं कि आई तो थी लखनऊ वालों को बैले डांस सिखाने, लेकिन यहां कथक ने अपने मोहपाश में ऐसा जकड़ा कि फेस्टिवल में खुद कथक परफॉर्मेंस देने की अनुमति लेनी पड़ी।
विज्ञापन


अब मंजूषा निगम से कथक सीख कर फेस्टिवल के आगाज की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed