{"_id":"62294dd5ae979028773bc61d","slug":"lucknow-cylinder-burst-due-to-fire-in-chalte-firte-restaurant-three-fire-tenders-on-the-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रेस्टोरेंट में आग लगने से सिलेंडर फटा, लाखों का सामान जला, दमकल की तीन गाड़ियां ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: रेस्टोरेंट में आग लगने से सिलेंडर फटा, लाखों का सामान जला, दमकल की तीन गाड़ियां ने बुझाई आग
Thu, 10 Mar 2022 06:32 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:32 AM IST
सार
राम राम बैंक के पास स्थित हाई लैंड स्क्वायर इमारत में सबसे नीचे संचालित चलते-फिलते रेस्टोरेंड में भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां रखा सिलेंडर फट गया। इससे रेस्टोरेंट की रसोई में रखा सामान 50 मीटर दूर तक जा गिरा।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में लगी आग की उठतीं लपटें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से सिलेंडर फट गया, जिसके बाद वह लोगों में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गुरुवार तड़के राम राम बैंक के पास स्थित हाई लैंड स्क्वायर इमारत में सबसे नीचे संचालित चलते-फिलते रेस्टोरेंड में भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां रखा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से रेस्टोरेंट की रसोई में रखा सामान 50 मीटर दूर तक जा गिरा और आस-पास की अन्य दुकानों का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
सिलेंडर फटने की आवाज से आस-पास के लोग जाग गए। इसके बाद किसी ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने तीन घंटों में आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।