फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow criminal involve in tirupati jewelers employee murder and loot case died in encounter

लखनऊ : शपथ ग्रहण से पहले पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी राहुल सिंह बदमाश ढेर

Fri, 25 Mar 2022 08:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Mar 2022 08:03 PM IST
सार

गुरुवार रात बदमाश के अलीगंज में आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीमें चेकिंग कर रहीं थीं। हसनगंज बंधा रोड के पास पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति नजर आया था। जिसका हुलिया राहुल सिंह से मिल रहा था।

विज्ञापन
Lucknow criminal involve in tirupati jewelers employee murder and loot case died in encounter
लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार तड़के 3 बजे हुए एक मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश राहुल सिंह को मार गिराया। राहुल ने 8 दिसंबर को कपूरथला चौराहे के पास दिन दहाड़े तिरुपति ज्वेलर्स में घुसकर लूटपाट की थी। इस दौरान कर्मचारी को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में राहुल की तलाश कर रही थी। वहीं इसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अलीगंज  धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक  कपूरथला स्थित निखिल अग्रवाल के तिरुपति ज्वैलर्स में आठ दिसंबर को बदमाशों ने कर्मचारी श्रवण को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने लूट लिये थे। वारदात को अंजाम देने वाले शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी शातिर बदमाश राहुल सिंह था। उसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। शुक्रवार तड़के तीन बजे अलीगंज बंधा रोड पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा वहां से भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश की शिनाख्त राहुल सिंह के रुप में की। उसे भाऊराव देवरस अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने राहुल सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। कपूरथला स्थित तिरुपति ज्वेलर्स में वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस नग गाजीपुर सेक्टर-सी निवासी हर्ष सिंह उर्फ हनी सिंह और गुडंबा के कल्याणपुर निवासी रवि कुमार वर्मा को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


77 सीसीटीवी खंगालने पर राहुल की हुई पुष्टि
पुलिस के मुताबिक तिरुपति ज्वैलर्स में हुई लूट के खुलासे के लिए पुलिस ने घटना स्थल की तरफ  आने-जाने वाले 77 सीसीटीवी के फुटेज खंलाले थे। तब राहुल व उसके साथियों की फोटो सामने आई थी। वहीं इनकी बाइक निशातगंज में लावारिस हालत में मिल गई थी। तभी से पुलिस राहुल के गिरोह की धरपकड़ के लिए लगी थी।

ज्वैलर्स के यहां ग्राहक बनकर पहुंचे, मार दी गोली
तिरुपति ज्वैलर्स में लूट की घटना को राहुल, सौरभ, हर्ष और रवि नाम के शातिरों ने अंजाम दिया था। हर्ष ने वारदात के एक दिन पहले वही ग्राहक बनकर दुकान की रेकी की थी। उसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। भागते समय कर्मचारी श्रवण के पकड़ने पर राहुल ने उसको गोली मार दी थी।

पुलिस को देखते ही करने लगा था फायरिंग
पुलिस के मुताबिक तिरुपति ज्वैलर्स में कर्मचारी श्रवण कुमार की हत्या कर जेवर लूटने की वारदात में शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी राहुल सिंह शामिल था। पुलिस ने हनी सिंह और रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही राहुल सिंह की तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए शाहजहांपुर में कई बार दबिश दी गई थी। लेकिन राहुल फरार था। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस  के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात राहुल के शहर में होने की जानकारी मिली थी। हसनगंज बंधा रोड के पास पुलिस पहुंची थी। इसी बीच दो युवक बाइक से आते दिखे। पुलिस देखते ही बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली राहुल को लग गई थी।


यह सामान हुआ बरामद
एसीपी अलीगंज सै. अली अब्बास  के मुताबिक एक लाख के इनामी बदमाश राहुल के पास से एक कंट्रीमेड 9एमएम पिस्तौल, एक .32 बोर कंट्रीमेड पिस्तौल, एक तमंचा, 36 कारतूस 315 बोर, 18 कारतूस 9 एमएम, 18 कारतूस .32 बोर, 6 खोखा, 16 सोने के जेवरात और एक चांदी का सामान बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक राहुल के खिलाफ आशियाना थाने में हत्या, अलीगंज में तिरूपति ज्वेलर्स में हत्या व लूट के अलावा 2010 में बलवा, हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा इंदिरानगर, गोमतीनगर में लूट का मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed