{"_id":"63071b1116e26b55434cee04","slug":"lucknow-court-summons-gonda-sp-in-a-minor-girl-case-in-gonda-nagar-kshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार माह बाद पुलिस के हाथ खाली, एसपी हाईकोर्ट में तलब, 30 अगस्त को होंगे हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार माह बाद पुलिस के हाथ खाली, एसपी हाईकोर्ट में तलब, 30 अगस्त को होंगे हाजिर
Thu, 25 Aug 2022 02:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:32 PM IST
सार
लखनऊ खंडपीठ ने कार के बैग में रखे बालिका के शव मामले में पुलिस के चार महीने बाद भी खाली हाथ रहने पर एसपी व विवेचक को तलब किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने गोंडा नगर क्षेत्र में एक आश्रम के बाहर कार के बैग में रखे बालिका के शव मिलने के मामले में चार माह बाद भी पुलिस के खाली हाथ होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा कि पुलिस न तो कार के मालिक को तलाश सकी और न ही बालिका की मौत के कारणों का पता लगा सकी है। इस मामले में गोंडा के पुलिस कप्तान और विवेचनाधिकारी को 30 अगस्त को कोर्ट में हाजिर हों।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति शेखर यादव की खंडपीठ ने यह आदेश मृतक बालिका की मां की याचिका पर दिया।