फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Condition of Kalyan Singh critical, Uma Bharti reached SGPGI

लखनऊ : कल्याण सिंह की हालत नाजुक, उमा भारती पहुंचीं एसजीपीजीआई

Wed, 28 Jul 2021 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Jul 2021 10:04 PM IST
सार

बुधवार को उमा भारती ने  पीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल लिया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने पूरी स्थिति की जानकारी दी।

विज्ञापन
Lucknow: Condition of Kalyan Singh critical, Uma Bharti reached SGPGI
कल्याण सिंह का हालचाल जानने पहुंचीं उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सोमवार को किसी तरह का सुधार नहीं आने पर संक्रमण संबंधी जांचें कराई गई हैं। इन रिपोर्ट के  आधार पर दवाओं की डोज कम या अधिक की जाएगी। संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमान ने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है। 

विज्ञापन

 

बुधवार को उमा भारती ने  पीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल लिया। उमा भारती ने कहा कि मैं आज कल्याण सिंह जी के हाल-चाल जानने के लिए लखनऊ पहुंची। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह हम सब लोगों के बीच स्वस्थ होकर जल्द वापस आएं। उमा भारती ने कहा, आज उत्तर प्रदेश और भारत में भाजपा की जो मजबूत स्थिति बनी है उसमें कल्याण सिंह जी का बड़ा योगदान है और आगे भी हमें उनकी छत्रछाया की जरूरत है। उमा भारती ने कहा, कल्याण सिंह उन विरले नेताओं में से थे जिन्होंने भारत को राम मंदिर से रामराज्य की ओर ले जाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन


उमा भारती ने पत्रकारों से कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5 सालों में जो कर्म किए हैं, उसका फल उन्हें मिल रहा है और वह सत्ता से बाहर हैं। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सदन नहीं चलने दे रही है। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चुनौती देती हूं कि वो हमारा और भाजपा का रास्ता सड़क पर रोक कर देखें। भीड़ में रोक कर देखें। वह जनता के बीच में रोक कर देखें, उन्हें अपनी हैसियत के बारे में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed