फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CO Consolidation's peon arrested while accepting a bribe of Rs 5,000, arrested by anti-corruption tea

लखनऊ: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते सीओ चकबंदी का पेशकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा

Wed, 28 Jan 2026 08:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Jan 2026 08:14 PM IST
सार

Anti-corruption raid in Lucknow: सीओ चकबंदी के पेशकार राजीव कुमार प्रभाकर को एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: CO Consolidation's peon arrested while accepting a bribe of Rs 5,000, arrested by anti-corruption tea
एंटी करप्शन टीम ने दबोचा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के बख्शी का तालाब के सीओ चकबंदी के पेशकारी राजीव कुमार प्रभाकर को एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गाटा संख्या में सुधार के लिए हंसखेड़ा निवासी राजीव कुमार पीड़ित से रकम मांग रहा था। इटौंजा के जमखनवा निवासी प्रापर्टी डीलर योगेश मिश्रा ने एंटी करप्शन से इसकी शिकायत की थी।

विज्ञापन


शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम की प्रभारी संध्या सिंह ने दलबल के साथ तहसील परिसर में स्थित सीओ चकबंदी कार्यालय में पहुंची। जाल बिछाकर आरोपी को बुधवार शाम करीब चार बजे रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी को बख्शी का तालाब थाने ले जाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि योगेश मिश्रा ने सीओ चकबंदी कोर्ट में गाटा संख्या सुधार के लिए केस दायर किया था। त्रुटि वश चकबंदी अभिलेख में दर्ज गाटा संख्या 426 को संशोधन कर 436 करने के लिए दायर केस में पेशकार रिश्वत मांग रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार कहने पर भी आरोपी ने सुनवाई नहीं की। लंबे समय से केस के टालमटोल पर योगेश ने एंटी करप्शन टीम से मदद मांगी थी। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बख्शी का तालाब कैलाश दुबे ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed