{"_id":"6849e29071897c1b2c0d18d3","slug":"lucknow-cm-yogi-will-honor-meritorious-students-today-at-amar-ujala-function-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सीएम योगी आज अमर उजाला के मंच पर करेंगे मेधावियों का सम्मान, छात्रों से संवाद और मार्गदर्शन भी देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सीएम योगी आज अमर उजाला के मंच पर करेंगे मेधावियों का सम्मान, छात्रों से संवाद और मार्गदर्शन भी देंगे
Thu, 12 Jun 2025 01:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:31 PM IST
सार
Amar Ujala Topper Award Event: मुख्यमंत्री गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा परिषद के मेधावियों से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
CM Yogi News: अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा परिषद के मेधावियों से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से हर साल बोर्ड परीक्षा के मेधावियों के लिए राज्य स्तर पर मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस साल के सम्मान समारोह के दाैरान चुने हुए मेधावियों को ई-स्कूटर, स्मार्ट फोन और चेक प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी मेधावियों को अमर उजाला की विशेष किट वाला बैग भी प्रदान किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की जरूरत के सामान और पुस्तकें होंगी।
विज्ञापन
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में राज्य स्तर की मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावियों को शामिल किया जा रहा है। इसमें यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 55, इंटरमीडिएट के 30, संस्कृत शिक्षा परिषद के हाईस्कूल के 10 और इंटरमीडिएट के 10 मेधावियों के साथ ही लखनऊ जनपद के 21 मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री अपने उद्बोधन के जरिए मेधावियों का मार्गदर्शन करेंगे और फिर बच्चों को मुख्यमंत्री से संवाद करने का माैका भी मिलेगा। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के साथ ही, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी माैजूद रहेंगे।
सीएम मेधावियों को सम्मान संग देंगे कई सौगातें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लोकभवन में सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 166 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री 1-1 लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
इसमें यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के टॉप 10-10 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसी क्रम में सभी 75 जिलों में भी जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। जहां 1508 विद्यार्थियों (758 हाईस्कूल व 750 इंटरमीडिएट) को 21-21 हजार रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारियों द्वारा दिए जाएंगे।