{"_id":"62ab5eef97e7ab3b6d792241","slug":"lucknow-cm-said-youth-should-not-be-misled-by-anyone-the-administration-and-police-should-explain-to-those-opposing-the-agneepath-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : सीएम ने कहा, किसी के बहकावे में न आएं युवा, अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों को समझाए प्रशासन व पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : सीएम ने कहा, किसी के बहकावे में न आएं युवा, अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों को समझाए प्रशासन व पुलिस
Thu, 16 Jun 2022 10:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा के बाद पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी। यह योजना युवाओं के जीवन को नया आयाम देने के साथ ही उनके भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी। लिहाजा युवा किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्निपथ योजना देश की रक्षा शक्ति को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा के बाद पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी। यह योजना युवाओं के जीवन को नया आयाम देने के साथ ही उनके भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी। लिहाजा युवा किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि सेना में चार साल के लिए भर्ती अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे लोगों को समझाने का जिम्मा पुलिस व प्रशासन को दिया गया है। युवकों को सही तथ्यों से अवगत कराया जाए। उन्होंने शांति व्यवस्था के लिए बृहस्पतिवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों से यह बात कही।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। बृहस्पतिवार को यूपी के भी कई जिलों से इस योजना के विरोध में प्रदर्शन करने की खबरें आई हैं। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन चौंकन्ना है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों से कहा गया कि प्रदेश में किसी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं है। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से उम्मीद है कि वे पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए आगे की तैयारी करें।