फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Claiming 70 thousand crore investment out of top-20, Akhilesh targeted without naming

Lucknow : 70 हजार करोड़ निवेश का दावा करने वाला टॉप-20 से भी बाहर, अखिलेश ने बिना नाम लिए साधा निशाना

Sat, 04 Feb 2023 10:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 04 Feb 2023 10:35 AM IST
सार

अखिलेश ने स्नातक और शिक्षक खंड के निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव पर कहा कि इस चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की। जिला पंचायत चुनाव में भी कीमत लगाई गई और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पर्चे नहीं भरने दिए गए। एमएलसी चुनाव में डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन चुनाव लड़ता रहा। मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया।

विज्ञापन
Lucknow: Claiming 70 thousand crore investment out of top-20, Akhilesh targeted without naming
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उद्योगपति गौतम अदाणी पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने अदाणी ग्रुप का बिना नाम लिए कहा कि एक कंपनी का दावा था कि वह 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसका मालिक जो विश्व के अमीरों में नंबर-2 पर था, वह अब 20 की सूची से भी बाहर हो गया। जिन लोगों ने उनकी कंपनी में पैसा लगाया, उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। साथ ही अखिलेश ने भाजपा सरकार पर सांविधानिक अधिकार छीनने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा उत्तर प्रदेश में विकास अवरुद्ध है। संडीला में समाजवादी सरकार में जो कारखाना लगा, उसके बाद कोई उद्योग नहीं लगा। गंगा एक्सप्रेस-वे पता नहीं कब तक बनेगा। इन्वेस्टर्स समिट पहले भी धोखा थी और अब भी धोखा है। 

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि हम समाजवादियों के लिए संविधान सबसे बड़ा धर्म है। संविधान से हमें जो अधिकार मिले हैं, आज उन्हें भी छीना जा रहा है। पिछड़ों और दलितों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने बेईमानी से जीता एमएलसी चुनाव
अखिलेश ने स्नातक और शिक्षक खंड के निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव पर कहा कि इस चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की। जिला पंचायत चुनाव में भी कीमत लगाई गई और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पर्चे नहीं भरने दिए गए। एमएलसी चुनाव में डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन चुनाव लड़ता रहा। मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed