फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: City traffic will remain changed on Republic Day, diversion implemented at many places, leave home af

लखनऊ: गणतंत्र दिवस पर बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, कई जगह लागू हुआ डायवर्जन, खबर देखकर घर से निकलें

Wed, 22 Jan 2025 08:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Jan 2025 08:13 AM IST
सार

Republic Day in Lucknow: गणतंत्र दिवस के मौके पर 22 जनवरी, 24 जनवरी और 26 जनवरी को शहर का यातायात बदला रहेगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर डायवर्जन किया गया है। 
 

विज्ञापन
Lucknow: City traffic will remain changed on Republic Day, diversion implemented at many places, leave home af
चारबाग रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बड़े पैमाने पर तीन दिन डायवर्जन लागू रहेगा। 22 जनवरी को पहली रिहर्सल के दिन, फिर 24 को फुल ड्रेस रिहर्सल के दिन और आखिर में 26 जनवरी को। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है।
विज्ञापन


चारबाग रेलवे स्टेडियम के सामने व हजरतगंज चौराहे तक की यातायात व्यवस्था:

सुबह 6 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने (बालविद्या मन्दिर) के आस-पास का क्षेत्र यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, जिससे इस स्थान पर परेड की टुकड़ियां खड़ी हो सकें।
विज्ञापन


1. आलमबाग, मवैया की ओर से चारबाग जाने वाला यातायात लाटूश रोड गुप्ता तिराहा से रविन्द्रालय (बालविद्या मन्दिर) केकेसी की ओर नहीं जा सकेगा। ये यातायात चारबाग लाटूश रोड (गुप्ता तिराहे) से बाएं बांसमंडी चौराहा कैसरबाग या रविन्द्रालय से दाहिने यू-टर्न कर मवैया, आलमबाग होते हुए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. डीएवी कॉलेज ओवर ब्रिज ढाल से, बांसमंडी चौराहे से गुरु गोबिंद सिंह चौराहा (राणा प्रताप) की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। ये यातायात कैसरबाग या चारबाग तिराहे से दाहिने नत्था तिराहा, मवैया, आलमबाग होकर जाएगा।
3. मोहन होटल तिराहे से केकेसी एपीसेन रोड तिराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। ये यातायात बांसमंडी, रविन्द्रालय तिराहा से दाहिने यू-टर्न कर नत्था, मवैया होकर जा सकेगा।
4. केकेसी तिराहा से चारबाग रविन्द्रालय व राणा प्रताप चौराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। ये यातायात लोको चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहा, आमलबाग या सदर कैंट, अब्दुल हमीद चौराहा, एसएन ओवरब्रिज, लालबत्ती, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जाएगा।
5. सदर व कुंवर जगदीश चौराहा, लोको चौराहा से केकेसी, चारबाग की ओर जाने वाला यातायात लोको चौराहे से आगे नहीं जाएगा। ये यातायात लोको वर्कशाप फतेहअली चौराहा आलमबाग या सदर कैंट होकर जाएगा।
6. राणा प्रताप चौराहे से छितवापुर चौकी, केकेसी, चारबाग की ओर यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात बांसमंडी चौराहा होकर जाएगा।
7. हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की ओर यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात बांसमंडी या अशोक लाट कैसरबाग चौराहा होकर जा सकेगा।
8. उदयगंज, सिंचाई भवन से एनेक्सी की ओर व हुसैनगंज चौराहा की ओर आने-जाने वाला यातायात को लाल बहादुर शास्त्री तिराहे से सिसेंडी विधान सभा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात लालबत्ती चौराहा या उदयगंज तिराहे से सदर ओवर व्रिज होते हुए जा सकेगा। केवल कार पास वाले वाहनों को सचिवालय विधानभवन के पीछे सड़क के प्रवेश द्वार से सचिवालय के अन्दर जाने की अनुमति होगी।
9. सदर ओवर ब्रिज से हुसैनगंज होते हुए यातायात कैसरबाग की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात कैंट, अब्दुल हमीद, एसएन पेट्रोल पंप, कटाईपुल, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा, संकल्प वाटिका, सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध, सीडीआरआई होते जाएगा।
10. बंदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज की ओर जाने वाला यातायात बंदरियाबाग से आगे नहीं जा सकेगा। ये यातायात सीधे गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा या लालबत्ती चौराहा से सदर कैंट होकर जा सकेगा। केवल कार पास वाले वाहन बंदरियाबाग से डीएसओ चौराहा होते हुए सिसेंडी तिराहा की ओर से विधान सभा गेट नं-7 से अन्दर जा सकेंगे।
11. कैसरबाग, अशोक लाट चौराहा की ओर से आने वाला यातायात हुसैनगंज चौराहा या बापू भवन (राॅयल होटल) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये यातायात बांसमंडी, नत्था तिराहा, आलमबाग या परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु मंदिर तिराहे से दाहिने, सुशीला स्मृतिका, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेगा।
Trending Videos

हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) चौराहा के आस-पास की यातायात व्यवस्था

Lucknow: City traffic will remain changed on Republic Day, diversion implemented at many places, leave home af
हजरतगंज में ट्रैफिक व्यवस्था। - फोटो : amar ujala
1. हुसैनगंज (वर्लिंग्टन) चौराहा से सिंचाई भवन, सदर की ओर से हुसैनगंज चौराहे (बर्लिग्टन) की ओर निर्धारित समय के बाद यातायात नहीं जा सकेगा। ये यातायात उदयगंज तिराहे से सदर ओवर ब्रिज या योजना भवन, लालबहादुर शास्त्री तिराहे से दाहिने, लालबत्ती चौराहा होकर जा सकेगा।
2. कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से हुसैनगंज (बर्लिग्टन) चौराहे की ओर निर्धारित समय के बाद यातायात नहीं जा सकेगा। ये यातायात अशोक लाट कैसरबाग चौराहे से बांसमंडी, चारबाग, नत्था तिराहा या परिवर्तन चौक होकर जा सकेगा।

रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा के आस-पास की यातायात व्यवस्था
1. रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा से सिसेंडी व कंधारी बाजार (सुपर मार्केट), लालबाग चौराहा के मध्य निर्धारित समय के बाद यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सिसेंडी की तरफ व कंधारी बाजार/नूर मंजिल की तरफ से आने वाले यातायात को कुछ समय के लिए चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ये यातायात डा सूजा रोड या लालबाग होकर जा सकेगा।

विधान सभा के सामने की यातायात व्यवस्थाः-
1. हजरतगंज चौराहा से रायल होटल (बापू भवन) चौराहा तक विधानसभा मार्ग पर यातायात 25 जनवरी की दोपहर 2 बजे से ही पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
2. नाॅवेल्टी (लालबाग) चौराहा से कैपिटल तिराहा के मध्य निर्धारित समय के बाद यातायात प्रतिबंधित रहेगा। केवल कार पास वाले वाहन ही नावेल्टी (लालबाग) चौराहा से जनपथ तक आ सकेगें। वहां पर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

हजरतगंज चौराहे के आसपास व मेफेयर तिराहे तक की यातायात व्यवस्था
1. हजरतगंज चौराहा से निर्धारित समय के बाद यातायात मेफेयर, सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये यातायात हजरतगंज चौराहा से अशोक मार्ग होते हुए मीराबाई मार्ग, सप्रू मार्ग तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा से संकल्प वाटिका तिराहा, सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा होते हुए जा सकेगा।
2. डीएसओ. चौराहा से सिसेंडी तिराहा के मध्य का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध सुबह छह से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा।
3. महानगर, निशातगंज की ओर से आने वाला यातायात संकल्प वाटिका तिराहे से हजरतगंज चौराहा विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेगा। ये यातायात संकल्प वाटिका तिराहे से बाएं बैकुंठधाम, पीएनटी बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, जियामऊ, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती, एसएन ओबर ब्रिज कैंट होकर जा सकेगा।
4. गोमतीनगर, अपटेक चौराहे से आने वाला यातायात सिकंदरबाग से हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा। ये यातायात संकल्प वाटिका, सुशीला स्मृतिका तिराहा, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा से क्लार्क अवध तिराहा होकर जाएगा।
5. गोल्फ क्लब चौराहा से यातायात पार्क रोड, हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात पार्क रोड चौराहा से दाहिने मुड़कर नरही होकर जाएगा। पार्क चौराहा से कोई यातायात डीएसओ चौराहा व हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा।
6. जनपथ के पीछे से कोई यातायात जनपथ मार्केट होकर हजरतगंज बाजार नहीं जा सकेगा।
7. डनलप तिराहा व बैंक ऑफ इंडिया तिराहा होकर यातायात अल्का तिराहा की ओर नहीं जाएगा। ये यह यातायात बैंक ऑफ इंडिया तिराहा से लीला सिनेमा तिराहा होकर नवल किशोर रोड की ओर से होकर जाएगा।
8. लालबाग (नावेल्टी) चौराहा से यातायात को मेफेयर तिराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ये यातायात कैंपर रोड होकर जा सकेगा। कैंपर रोड तिराहा से यातायात बाल्मीकि तिराहा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात कैंपर रोड तिराहा से हरिओम मंदिर, निशांत हास्पिटल, कैसरबाग अमेरिकन लाइब्रेरी, बारादरी, परिवर्तन चौक होकर जाएगा।
9. नरही से मीराबाई तिराहे से होकर किसी भी तरह का यातायात हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात मीराबाई तिराहे से दाहिने सप्रू मार्ग तिराहा, सिकंदरबाग होकर जाएगा।

सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहा, केडीसिंह बाबू स्टेडियम के आस-पास यातायात व्यवस्था

1. आईटी चौराहा/कैसरबाग, चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम, हजरतगंज की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात सुभाष चौराहा से परिवर्तन चौक होकर कैसरबाग अशोक लाट चौराहा या क्लार्क अवध तिराहा या हनुमान सेतु से दाहिने सुशीला स्मृतिका संकल्प वाटिका, बैकुंठधाम तिराहा, पीएनटी, गांधी सेतु (1090) चौराहा या सिकंदरबाग होकर जाएगा।
2. प्रेस क्लब तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात डीएम आवास, हिंदी संस्थान हजरतगंज की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात परिवर्तन चौक, चाइना बाजार निशांत हास्पिटल होकर जाएगा।
3. चिरैयाझील व मोतीमहल लाॅन तिराहा से कोई यातायात स्टेट बैंक मुख्य शाखा होकर केडी बाबू स्टेडियम, हिंदी संस्थान की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात चिरैयाझील तिराहा से लक्ष्मण मेला बंधा, सकंल्प वाटिका से बाएं सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा या सहारागंज सिकंदरबाग होकर जाएगा।
4. संकल्प वाटिका तिराहे से महानगर/निशातगंज की ओर से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज चौराहे की ओर नही जा सकेंगी। ये बसें संकल्प वाटिका तिराहे से बाएं बैकुंठ धाम तिराहा, पीएनटी, गांधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैंट होकर जाएंगी।
5. गोमतीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें गांधी सेतु (1090)/पीएनटी तिराहे से सिकंदरबाग, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती कैन्ट होकर या समतामूलक, आरआर बंधा, पेपर मिल तिराहा हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा होकर जाएंगी।
6. चारबाग से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें नत्था तिराहे से चारबाग रविन्द्रालय, केकेसी राणा प्रताप, हुसैनगंज, कैसरबाग, विधान सभा, हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगी। ये बसें मवैया, आलमबाग, कुंवर जगदीश, लालबत्ती, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा, पीएनटी, सिकंदरबाग चौराहे से दाहिने संकल्प वाटिका, सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु सुभाष चौराहा होकर जाएंगी।
7. कैसरबाग की ओर से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें राॅयल होटल, हुसैनगंज की ओर नहीं जाएंगी। ये बसें बांसमंडी चौराहा, चारबाग, नत्था तिराहा, मवैया या क्लार्क अवध, हनुमान सेतु से दाहिने मुड़कर सुशीला स्मृतिका, संकल्प वाटिका, पीएनटी, गांधी सेतु (1090) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा होकर जाएंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed