फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: एक ही उपकेंद्र पर 30 लाख के तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, घटना को शीर्ष प्रबंधन से छिपाया

Thu, 18 Sep 2025 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News

विज्ञापन

बिजली चोरों की कारस्तानी से त्रिवेणीनगर के तुलसी पार्क, तीस फिटा रोड, मूंगफली मंडी की 10 घंटे गुल रही बिजली

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उपभोक्ताओं के उत्पीड़न के मामलों पर जिम्मेदारों के द्वारा कार्रवाई न किए जाने के कारण जानकीपुरम जोन के चार इंजीनियर इस कदर बे-अंदाज हो गए कि उन्होंने पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के आदेश को भी हवा में उड़ा दिया। वाकया यह कि गुजरे बुधवार को एक ही
उपकेंद्र अहिबरनपुर के त्रिवेणीनगर के तुलसी पार्क, तीस फिटा रोड, मूंगफली
मंडी के पास तीन ट्रांसफार्मर जल गए। इस घटना को वहां के अवर, सहायक,
अधिशासी व अधीक्षण अभियंता तक ने छिपा लिया, जबकि उपभोक्ताओं की 10 घंटे
तक बिजली गुल रही। इन इंजीनियरों ने अध्यक्ष के निर्देश पर बने जोनल
वाट्सएप ग्रुप पर सूचना को पोस्ट नहीं किया।
   अभियंताओं की मनमानी की पोल तब खुली, जब क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को
बदलने के लिए अलीगंज स्थित कार्यशाला से 400 केवीए के दो एवं 630 केवीए के
एक दूसरे ट्रांसफार्मर को मांगा गया। हालांकि, जिन जगहों के ट्रांसफार्मर
दोपहर में क्षतिग्रस्त हुए वहां पर रात करीब 11 बजे तक ट्राली ट्रांसफार्मर
को लगाने का दौर चला, तब बिजली चालू हो पाई। त्रिवेणीनगर के उपभोक्ताओं ने
बताया कि जहां-जहां पर ट्रांसफार्मर जले वहां सांठगांठ से बड़े पैमाने पर
बिजली चोरी हो रही है। इन ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने से कॉरपोरेशन
प्रबंधन को अनुमानित 30 लाख रुपये की चपत लगी है।
वर्जन
एक ही फीडर त्रिवेणीनगर के तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की सूचना
मुझे शाम 7:30 बजे दी गई। इलाकाई इंजीनियरों का कहना कि बारिश बंद होने पर
ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हुई। वाट्सएप ग्रुप पर इस
सूचना को शेयर न करना जिम्मेदारों की लापरवाही है।
वीपी सिंह, मुख्य अभियंता जानकीपुरम जोन

10 ट्रांसफार्मरों के जिम्मेदार जेई-एसडीओ पर निलंबन की तलवार
राजधानी में बीते बुधवार को बेतहाशा हुई बारिश के दौरान इंदिरानगर, गोमतीनगर, चिनहट, कमता में 10 ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने पर वहां के जिम्मेदार जेई-एसडीओ पर निलंबन की तलवार लटक गई है। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने को कॉरपोेरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बहुत ही गंभीरता से लिया। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के
विज्ञापन

निर्देश दिए। जिन स्थानों पर यह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए वहां पर अलग-अलग टीम ने जाकर जांच की। इस जांच के दायरे में अहिबरनपुर के तीन ट्रांसफार्मर इस लिए जद में नहीं आ सके, क्यों कि इस घटना को छिपा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed