{"_id":"68c004f869916317c902eaa6","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1376132-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नादरगंज चौराहे से अमौसी तक फ्लाई ओवर पर दौड़ने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नादरगंज चौराहे से अमौसी तक फ्लाई ओवर पर दौड़ने लगे वाहन
विज्ञापन
फ्लाईओवर से गुजरते हुए वाहन
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का मामला, वाहन चालकों को यह सुविधा सिर्फ उन्नाव की तरफ से आने पर मिलेगी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कानपुर से लखनऊ की तरफ आने वाले हल्के व भारी वाहन अब जाम में नहीं फसेंगे। इनके लिए खुशखबरी यह है,कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की कार्यदायी संस्था पीएनसी ने मंगलवार से नादरगंज चौराहे के ऊपर बन रहे फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है। मगर, ये सुविधा फ्लाईओवर पर कानपुर, उन्नाव से लखनऊ आने वाले वाहनों को ही मिलेगी। यानी , कानपुर की तरफ से आने वाले वाहन नादरगंज चौराहे से होते हुए अमौसी चौराहे के बाद उतरेंगे, जिससे जाम में नहीं फसेंगे।
लेकिन, लखनऊ से उन्नसो जाने वाले वाहन नौ सौ मीटर लंबे बने फ्लाईओवर के बगल की रोड से ही निकलेंगे। यानी फ्लाईओवर सिंगल लेन चालू हुआ है।
50 फ़ीसदी वाहनों का लोड कम
पीएनसी कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अंकुर जैन के मुताबिक इस फ्लाईओवर पर मंगलवार से वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। विधिवत उद्घाटन लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के दौरान साथ ही किया जाएगा। पीएनसी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार फ्लाईओवर शुरू होने से नादरगंज पर ट्रैफिक लोड 50 प्रतिशत कम हो गया है। अब कानपुर से आने वाला वाहन जिसे लखनऊ की तरफ जाना है, वह सीधे निकल जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे का काम होने के लिए इसे चार से पांच दिन के लिए बीच में बंद किया जाएगा। वहीं मार्ग प्रकाश की व्यवस्था भी की जा रही है। जैन के मुताबिक फ्लाईओवर के काम का दस माह पहले ही शुरू किया गया था।