फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: केसरीखेड़ा उपरिगामी पुल के अधूरा काम पूरा होने की उम्मीद जागी

Wed, 03 Sep 2025 05:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News
केसरीखेड़ा में चल रहा है निर्माण कार्य
एक माह बाद का फालोअप
विज्ञापन



फोटो भी


 

 सेतु निगम ने अधूरे काम को पूरा करने के लिए तीन अगस्त की थी शुरुआत


माई सिटी रिपोर्टर


लखनऊ। सेतु निगम को केसरीखेड़ा उपरिगामी पुल का दोबारा निर्माण कार्य शुरु किए बुधवार एक माह हो गया। एक माह के भीतर चार में से तीन पिलर के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। इनमें से दो पिलर तो जमीन की सतह से काफी ऊपर तक पहुंच चुके। एक पिलर के फाउंडेंशन का काम पूरा हो चुका है। इससे आम जनता को उम्मीद हो गई, कि यह उपरिगामी पुल का अधूरा काम पांच माह में पूरा हो जाएगा।


इस उपरिगामी पुल के बीच में एक बहुमंजिला इमारत के द्वारा रोड़ा अटकाए जाने के कारण उसका निर्माण करीब आठ माह तक बंद रहा। इस इमारत के ऊपर का करीब सात मीटर का हिस्सा मालिक के द्वारा खुद तोड़कर उपरिगामी पुल को आगे बढ़ने का रास्ता दिया गया। सेतु निगम ने तीन अगस्त को दोबारा अधूरे काम को पूरा करने की शुरुआत की थी। अधूरे काम में उपरिगामी पुल के 12 से 14 नंबर के तीन पिलर एवं रेलवे ट्रैक के ओवर हेड का निर्माण कार्य होना बाकीथा। सेतु निगम अफसरों ने बताया कि 12 व 13 नंबर के दो पिलर 15 दिन में बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। इसी अवधि में 14 व 15 नंबर के पिलर भी जमीन की सतह से ऊपर दिखने लगेंगे। डीएम ने उपरिगामी पुल के दोनो हिस्सों को आपस मे जोड़ने के लिए रेलवे क्रासिंग को छह तक बंद करने की भी परमिशन दे दी। 15 दिन के भीतर यह कार्य भी शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed